गुजरात टाइटंस होगा अहमदाबाद फ्रेंचाइजी का नाम, बताई यह नाम रखने की वजह
punjabkesari.in Wednesday, Feb 09, 2022 - 02:36 PM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क : आईपीएल के 15वें सीजन में 10 टीमें हिस्सा लेंगी। जिसमें लखनऊ और अहमदाबाद की फ्रेंचाइजियां शामिल हैं। लखनऊ की टीम ने आईपीएल में लखनऊ सुपरजायंट्स के नाम से उतरेगी तो वही अहमदाबाद फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस के नाम से उतरेगी। इसकी घोषणा अहमदाबाद फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया द्वारा की है।
अहमदाबाद फ्रेंचाइजी ने ट्विटर पर नाम की घोषणा करते हुए लिखा कि शुभा आरंभ। इसी के साथ ही फ्रेंचाइजी ने गुजरात टाइटंस का नाम रखने की वजह भी बताई। यह नाम इसलिए रखा है क्योंकि हम बड़ी चुनौतियों के लिए तैयार हैं और यही स्पिरिट हमें टाइटंस बनाती है।
🔊 Here's more about our name, before you 'Remember The Name'! 😊 #GujaratTitans pic.twitter.com/UA1KcjT1Hr
— Gujarat Titans (@gujarat_titans) February 9, 2022
अहमदाबाद फ्रेंचाइजी ने मेगा ऑक्शन से पहले 3 खिलाड़ियों को टीम से जोड़ा हुआ है। जिसमें भारत के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या, शुभमन गिल और अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान शामिल हैं। इस टीम का कप्तान फ्रेंचाइजी ने हार्दिक पांड्या को बनाया है। जबकि टीम का कोच भारत को विश्वकप खिताब जिताने वाले गैरी कर्स्टन को बनाया गया है।