जीत के साथ गुकेश नें किया प्राग मास्टर्स शतरंज का समापन
punjabkesari.in Saturday, Mar 07, 2026 - 10:23 PM (IST)
प्राग, चेक गणराज्य ( निकलेश जैन) विश्व शतरंज चैंपियनशिप इसी साल दिसंबर में एक बार फिर से खेली जाएगी और 18वें विश्व चैंपियन डी गुकेश अपना खिताब बचाने के लिए उतरेंगे, हालांकि पिछले कुछ समय से गुकेश मुश्किल दौर से गुजरा रहे है और साल की शरुआत में टाटा स्टील मास्टर्स में गुकेश का परिणाम मिला जुला रहा था लेकिन क़ल संपन्न हुए प्राग शतरंज फ़ेस्टिवल में गुकेश नें अपने अभियान का समापन किया. हालांकि इस पूरे टूर्नामेंट के दौरान गुकेश को तीन हार का सामना करना पड़ा, एक समय गुकेश विश्व रैंकिंग में 10वें स्थान से फिसलकर 20वें स्थान पर पहुँच गए हालाँकि अब वह 2732 रेटिंग के साथ 15वें स्थान पर है।
गुकेश नें अंतिम राउंड में स्पेन के डेविड अंटोन को पराजित करते हुए अपनी एकमात्र जीत दर्ज की , काले मोहरो से खेल रहे गुकेश नें अंतिम राउंड में बेधड़क अंदाज में खेली. अब देखना यह है कि क्या गुकेश इस साल आने वाले नॉर्वे शतरंज और शतरंज ओलंपियाड के दौरान अपनी ले हासिल कर पाते है.

