ग्रैंड चैस टूर : गुकेश ने सिंदारोव को दी मात , शानदार डिफेंस से जीती बाजी

punjabkesari.in Wednesday, May 06, 2026 - 10:32 PM (IST)

वॉरसा, पोलैंड ( निकलेश जैन ) ग्रैंड चैस टूर सुपर रैपिड एंड ब्लिट्ज पोलैंड 2026 में भारत के विश्व चैंपियन डी. गुकेश ने उज्बेकिस्तान के युवा ग्रैंडमास्टर जावोखिर सिंदारोव को रोमांचक मुकाबले में हराकर शानदार जीत दर्ज की। काले मोहरों से खेलते हुए गुकेश ने दबाव की स्थिति में बेहतरीन संयम और सटीक रक्षा का प्रदर्शन किया।

जब से उज़्बेक्सितान के जावोखीर सिंदारोव नें फ़ीडे कैंडिडेट जीतकर गुकेश के ख़िलाफ़ विश्व चैंपियनशिप खेलने की पात्रता हासिल की है तब से इन दोनों के बीच मुक़ाबले का इंतजार सारी दुनिया कर रही थी और दोनों आमने सामने हुए ग्रैंड चैस टूर 2026 के आरंभिक सुपर रैपिड के पाँचवें राउंड में जिसमें गुकेश नें जीत दर्ज करते हुए सिंदारोव पर एक मनोवैज्ञानिक बढ़त बनाना शुरू कर दी है . 

PunjabKesari

यह मुकाबला खास माना जा रहा था खेल के मध्य चरण में सफेद मोहरो से खेल रहे सिंदारोव ने कारो कान ओपनिंग में नाइट की कुर्बानी देकर गुकेश के राजा पर खतरनाक हमला शुरू किया। कुछ समय के लिए ऐसा लगा कि सफेद मोहरों का आक्रमण बेहद मजबूत हो सकता है, लेकिन गुकेश ने शांत रहते हुए सटीक चालों से सभी खतरों को निष्क्रिय कर दिया।

हमले को सफलतापूर्वक रोकने के बाद गुकेश ने धीरे-धीरे खेल पर नियंत्रण बनाया और अपने अतिरिक्त मटेरियल का फायदा उठाते हुए जीत हासिल की। इस जीत के साथ गुकेश ने टूर्नामेंट में अपनी मजबूत दावेदारी भी कायम रखी। मुकाबले को दर्शकों और शतरंज विशेषज्ञों ने टूर्नामेंट के सबसे रोमांचक खेलों में से एक बताया।फ़िलहाल गुकेश छह राउंड के बाद 6 अंक बनाकर शीर्ष 3 की दौड़ में शामिल है .

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Niklesh Jain

Related News