पोलैंड में होगी गुकेश और सिंदारोव की पहली टक्कर

punjabkesari.in Tuesday, Apr 28, 2026 - 09:37 PM (IST)

वॉरसा, पोलैंड ( निकलेश जैन ) अब से बस एक सप्ताह के बाद भारत के वर्तमान विश्व शतरंज चैंपियन डी गुकेश का सामना उनके विश्व चैंपियनशिप चैलेंजर उज़्बेक्सितान के जावोखिर सिंदारोव के साथ होगा , सिंदारोव नें कुछ दिन पहले साइप्रस में फ़ीडे कैंडिडेट का खिताब जीतकर गुकेश के विश्व खिताब को चुनौती देने का अधिकार प्राप्त किया हालांकि यह दोनों खिलाड़ियों की पहली टक्कर किसी क्लासिकल मुक़ाबले में नहीं बल्कि रैपिड और ब्लिट्ज में होगी, 3 मई से शुरू हो रहे 2026 के ग्रैंड चैस टूर में गुकेश और सिंदारोव के अलावा , यूएसए के फैबियानो करुआना, वेस्ली सो , नीमन हंस मोके ,फ्रांस से अलीरेजा फ़िरोज़ा , मैक्सिम लाग्रेव, स्लोवेनिया से व्लादिमीर फ़ेडोसीव,पोलैंड से यान डूडा और वॉइटस्जेक राडस्लाव भाग लेंगे , रैपिड में खिलाड़ी आपस में राउंड रॉबिन आधार पर एक एक राउंड खेलेंगे जबकि ब्लिट्ज में डबल राउंड के आधार पर कुल 18 राउंड खेलेंगे । प्रतियोगिता का कुल पुरस्कार दो लाख डालर रखा गया है । 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Niklesh Jain

Related News