Video: पंजाबी सिंगर गुरदास मान के गाने पर थिरके विराट-अनुष्का

punjabkesari.in Friday, Dec 22, 2017 - 01:26 PM (IST)

नई दिल्ली: इटली में गुपचुप तरीके से शादी करवाने के बाद विराट कोहली ने अपने गृह नगर दिल्ली में गुरुवार को अपना ग्रैंड रिसेप्शन किया। इस पार्टी में इस रिसेप्शन में विराट और अनुष्का ने अपने खास रिश्तेदारों और क्लोज फ्रेंड्स को ही इनवाइट किया है। इस पार्टी में पंजाबी सिंगर गुरदास मान ने अपने गानों से सभी का दिल जीत लिया और इस जोड़ी को शुभ कामनाएं भी दी।

इस मौके पर गुरदास मान ने इस नवविवाहित जोड़ी को अपने पंजाबी गानों पर नाचने के लिए प्रेरित किया। उनके गानों पर विराट-अनुष्का जमकर थिरके। पार्टी में यह नजारा काफी शानदार रहा। वहीं पार्टी में मौजूद मेहमान अपने मोबाइल फोन पर यह नजारा कैद करते भी दिखे। उनकी ये वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है और फैंस इन्हें काफी पसंद कर रहे हैं। विराट और अनुष्का ने अपनी शादी से पहले जहीर खान और सागरिका घाटगे की शादी और युवराज सिंह-हेजल कीच की शादी में एकसाथ डांस करके सुर्खियां बटौरी थीं।