फीफा विश्वकप 2026 में ऐतिहासिक प्रदर्शन कर नॉर्वे लौटे अर्लिंग हालैंड और उनके साथियों का जोरदार स्वागत

punjabkesari.in Tuesday, Jul 14, 2026 - 12:32 PM (IST)

ओस्लो : फीफा विश्वकप 2026 में ऐतिहासिक प्रदर्शन कर नॉर्वे लौटे अर्लिंग हालैंड और उनके साथियों का सोमवार को राजधानी ओस्लो में हजारों उत्साहित समर्थकों और अधिकारियों ने नायकों जैसा स्वागत किया। नॉर्वे ने अपने इतिहास में पहली बार पुरुषों के विश्व कप के क्वाटर्र फाइनल में जगह बनाई, जहां उसने राउंड ऑफ 16 में पांच बार के विजेता ब्राजील को हराया, लेकिन इंग्लैंड से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गया। 

स्टार स्ट्राइकर हालैंड ने नॉर्वे के 28 साल में पहले विश्व कप अभियान में 7 गोल करके अपनी वैश्विक प्रसिद्धि को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। टीम के सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए फुटेज में खिलाड़यिों और कर्मचारियों को अपने विमान की खिड़कियों के पास इकट्ठा होकर नॉर्वे सैन्य जेट विमानों को देखते हुए दिखाया गया है, जो उन्हें वापस ओस्लो ले जा रहे थे, जहां एक शाही स्वागत समारोह उनका इंतजार कर रहा था। 

लैंडिंग के बाद जब हालैंड विमान से बाहर निकले तो लोगों में उत्साह का माहौल छा गया क्योंकि वह सीढि़यों से नीचे उतरते हुए एक खाली बोतल पकड़े हुए एक कृत्रिम रैकून को ले जा रहे थे। देश के शाही परिवार के प्रमुख सदस्य हजारों नॉर्वे समर्थकों के साथ अब प्रथागत 'वाइकिंग रो' में शामिल हुए, जो टूर्नामेंट के दौरान प्रसिद्ध हुआ था। 

क्राउन प्रिंस हाकॉन ने उसी तरह ढोल बजाकर इस समारोह की अगुवाई की। इस उत्सव में खुली छत वाली बसों की परेड भी शामिल थी, जिसमें खिलाड़यिों और समर्थकों ने एक-दूसरे को धन्यवाद दिया जो नॉर्वे फुटबॉल इतिहास में दर्ज हो जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News