पंजाब की आधी टीम में साऊथ इंडियन खिलाड़ी: मोंटी पनेसर

punjabkesari.in Sunday, Sep 27, 2020 - 11:27 AM (IST)

जसमीत/सचिन : इंगलैंड के पूर्व क्रिकेटर मोंटी पनेसर किंग्स इलैवन पंजाब टीम में आधे से ज्यादा क्रिकेटर साऊथ इंडियन होने से हैरान है। पंजाब केसरी के साथ खास बातचीत के दौरान उन्होंने कहा- पंजाब टीम की मार्केटिंग स्ट्रैटर्जी काफी अच्छी है। वह पंजाबी फैंस को साथ जोड़ते हैं। खास तौर पर उनका साड्डा पंजाब का नारा है लेकिन अगर टीम की बात की जाए तो इसमें आधे से ज्यादा क्रिकेटर साऊथ इंडियन हैं। टीम के कोङ्क्षचग अनिल कुंबले के पास है जो साऊथ इंडियन हैं तो वहीं के.एल. राहुल भी कर्नाटक से आते हैं। हालांकि यह संयोजन अच्छा है लेकिन पंजाब की टीम में पंजाबी प्लेयरों को ज्यादा मौका जरूर देना चाहिए। 

मोंटी ने इसके साथ ही के.एल. राहुल की भी तारीफ की। उन्होंने कहा- जब वह (राहुल) परफार्म करते हैं तो वह विराट कोहली से भी आगे निकल जाते हैं। लेकिन निरंतरता की कमी अभी भी उनमें हैं। कोहली लगातार परफार्म करते हैं। के.एल. राहुल में इसकी कमी है। उम्र के साथ वह निखरते जाएंगे। मोंटी ने इसके अलावा विभिन्न मुद्दों पर बात की-

गावस्कर-अनुष्का मुद्दे पर क्या कहेंगे?
पनेसर : अनुष्का शर्मा सही है। वह कह रही है कि मुझे क्रिकेट में मत घसीटो। मैं बॉलीवुड एक्ट्रैस हूं। मेरी अपनी पहचान है। मेेरे विराट कोहली की बीवी हूं। बस। क्रिकेट की बात है तो कोहली का नाम आया। मैं क्रिकेट में नहीं आना चाहती। हमें उनका सम्मान करना चाहिए।

सबसे कमजोर टीम कौन-सी है?
पनेसर : चेन्नई। वह अब तक लय में नहीं है। उनकी परफेक्ट प्लेइंग-11 अभी तक सामने नहीं आ रही है।

आपकी फेवरेट टीम कौन-सी है?
पनेसर : इस साल सारी टीमें बैलेंसड है। लेकिन मुंबई इंडियंस अच्छी है। 
दिल्ली के कितने चांस है?
पनेसर : हां, उनका अच्छा चांस है। क्वालिफाई करने में। कोच रिकी पोंटिंग उनके पास है। जब तक इलेवन अच्छा जा रहा है। तब तक प्रदर्शन ठीक रहेगा।
हरभजन सिंह का ना होना क्या सी.एस.के. पर प्रभाव डाल रहा है?
पनेसर : जब आपका प्रदर्शन नीचे जाता है तो आपको महसूस होता है कि आपके पास सीनियर खिलाड़ी नहीं है। हरभजन अच्छे प्लेयर हैं। मुझे लगता है कि धोनी भी उन्हें मिस कर रहे होंगे। मैच के दौरान मुश्किल परिस्थितियों में आखिरकार सीनियर खिलाडिय़ों की जरूरत महसूस तो होती है।
खिलाड़ी चोटिल हो रहे हैं, क्या कारण समझते हैं?
पनेसर : चोटिल खिलाडिय़ों में ज्यादा ऑलराऊंडर है। इन्हें अपनी बॉडी को आराम देना होता था। मिशेल इंगलैंड में खेले हैं। बल्ले-बॉल से प्रदर्शन करते हैं। वैसे भी दुबई के मौसम में खुद को डालना आसान नहीं होता। कोविड-19 के कारण पहले से खिलाड़ी घरों में रहे हैं। वह धीरे-धीरे वापसी करेंगे।
बेन स्टोक्स क्या जुड़ेंगे राजस्थान से?
पनेसर : नहीं, मुझे नहीं लगता। उनके पिता ठीक नहीं है। वह लगातार क्रिकेट खेल रहे थे। उन्हें आराम की जरूरत है। 
किस टीम से जुडऩा चाहेंगे?
पनेसर : कोई भी टीम। साल भी अगर मैं टूर्नामैंट खेला तो काफी खुश हूंगा। 
के.के.आर. की सीजन में स्थिति को कैसे देखते हैं?
पनेसर: के.के.आर. प्रबंधन से इस बार गलती हुई है। दिनेश काॢतक की बजाय इयोन मोर्गन कप्तान होने चाहिए थे। मोर्गन बड़े प्लेयर है। वह टीम की अगुवाई बेहतर कर सकते हैं।

धोनी की परफार्मेंस क्यों गिर रही है?

पनेसर : बड़े खिलाडिय़ों को पता होता है कि उन्होंने कब गेयर बदलना है। धोनी अच्छे कप्तान है। बस सही प्लेइंग-11 सामने नहीं आ रही। अंबाति को टीम में आना चाहिए। इसके साथ इमरान ताहिर की वापसी होनी चाहिए। सीनियर प्लेयर्स जब जुड़ते हैं तो युवा जोश के साथ टीम परफार्मेंस अपने आप ही बाहर आ जाती है।

Jasmeet