ऑस्ट्रियाई ग्रां प्री के आखिरी अभ्यास में भी शीर्ष पर रहे हैमिल्टन

punjabkesari.in Saturday, Jul 04, 2020 - 06:47 PM (IST)

स्पीलबर्ग (ऑस्ट्रिया) : फार्मूला वन (एफ-वन) विश्व चैंपियन लुईस हैमिल्टन ऑस्ट्रियाई ग्रां प्री की क्वालीफाइंग रेस से पहले अंतिम अभ्यास में सबसे कम समय लेते हुए पहले स्थान पर रहे। क्वालीफाइंग में हैमिल्टन का लक्ष्य फॉर्मूला वन में रिकॉर्ड 89 वीं पोल ​​पोजिशन (शीर्ष स्थान) हासिल करने का होगा। छह बार के चैम्पियन हैमिल्टन इससे पहले शुक्रवार को हुई दोनों अभ्यास रेस में शीर्ष पर रहे थे।

इन तीनों रेस में मर्सीडिज के उनके साथी चालक वालटेरी बोटास दूसरे स्थान पर रहे। पिछले दो रेस के विजेता रहे रेड बुल के मैक्स वेरस्टापेन अंतिम अभ्यास रेस में तीसरे जबकि सर्जियो पेरेज चौथे स्थान पर रहे। फेरारी के चालक एक बार फिर दमखम दिखाने में नाकाम रहे। चार्ल्स लेक्लेर पांचवें जबकि सेबेस्टियन वेटल सातवें स्थान पर रहे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sanjeev

Recommended News

Related News