10वीं मैरिज एनिवर्सरी पर साक्षी ने बताया- शादी के 5 साल बाद बच्चे पर क्या कहते थे माही

punjabkesari.in Saturday, Jul 04, 2020 - 06:00 PM (IST)

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी की शादी को 10 साल पूरे हो गए हैं। 2010 में आज ही के दिन माही ने अपने गृहनगर में साक्षी के साथ सात फेरे लिए थे। सोशल मीडिया पर दोनों को मैरिज एनिवर्सरी पर खूब बधाइयां मिल रही हैं। इसी बीच साक्षी धोनी भी चेन्नई सुपर किंग्स के ऑफिशियल सोशल मीडिया चैनल पर चैट के लिए आईं। इस दौरान साक्षी ने बताया कि उन्हें माही की कौन सी बात अच्छी नहीं लगती थी। 

लोग बच्चे के लिए बोलते थे

धोनी की 1 लाख रुपए डोनेट करने वाली ...

साक्षी ने चैट के दौरान बताया कि हम दोनों में शुरू से ही बहुत प्यार रहा है। हमने सिर्फ जिंदगी को जिया। साक्षी ने कहा- एक समय ऐसा भी आ गया था जब शादी के इतने सालों बाद भी हमने फैमिली प्लानिंग नहीं की थी। लोग बच्चे के लिए दबी जुबान में बोलने लगे थे। ऐसे में 2015 से पहले मैंने माही से इसपर बात की। धोनी ने कहा- मेरी प्राथमिकता अभी वल्र्ड कप है तो मैंने कहा- आपकी प्राथमिकता क्रिकेट है तो मेरी यह। 

साक्षी को पसंद नहीं थे माही के लंबे बाल

साक्षी का यह पहनावा देखकर फैंस बोले ...

साक्षी ने इंस्टाग्राम चैट में बताया कि करियर के शुरुआत में धोनी को लंबे बाल रखने को शौक था। लेकिन उन्हें धोनी के बाल इतने ज्यादा अच्छे नहीं लगते थे। साक्षी ने कहा- कुछ चीजें नहीं हो सकती। जैसे कि आप जानते हो कि लंबे बाल के लिए उस समय आप जॉन अब्राहम को सोच सकते थे लेकिन धोनी को नहीं। लेकिन मुझे धोनी से प्यार था तो यह चीज बहुत छोटी हो गई। लेकिन मैं अभी भी माही को छोटे बालों में ही देखना चाहती हूं।

माही की नजरों से देखी जिंदगी

महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास की ... 

10 साल धोनी के साथ कैसे गुजरे, सवाल पर साक्षी ने कहा- यह सुनकर बहुत अच्छा लगता है। ईमानदारी से कहूं तो इन सालों के दौरान मैंने माही की नजरों से जिंदगी देखी है। मैं जब छोटी थी तो बोर्डिंग स्कूल में थी। इसके बाद कॉलेज आई। आपको वहां का माहौल पता होता है। मैंने माही के साथ दुनिया घूमी और बहुत कुछ सीखा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News