महाशिवरात्रि पर हरभजन ने दिखाया बाजू पर भोले नाथ का टैटू, सहवाग-धवन ने की पूजा
punjabkesari.in Tuesday, Mar 01, 2022 - 06:19 PM (IST)

खेल डैस्क : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भारतीय क्रिकेटरों ने भी सोशल मीडिया पर भोले के लिए अपनी भक्ति दिखाई। इसी कड़ी में सबसे पहले वीरेंद्र सहवाग ने फोटो शेयर की जिसमें वह महाकाल के विशालकाय स्वरूप के सामने हाथ जोड़े खड़े नजर आ रहे हैं। इसके साथ सहवाग ने कैप्शन दी है। जो बंधन में है वो जीव है
जो बंधन मुक्त है वो शीव है! महाशिवरात्रि की आपको बहुत शुभकामाएं। हर हर महादेव। ú नम: शिवाया।
यही नहीं, भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने भी महाशिवरात्रि पर्व पर पूजा करते की वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट की। उन्होंने कैप्शन में लिखा- महा शिवरात्रि वापस घर आना कितना अच्छा है। प्रार्थना के साथ अपने दिन की शुरुआत करने का तरीका कितना सुंदर है?
वहीं, हरभजन सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर नए टैटू की वीडियो शेयर की। हरभजन ने अपनी बाजू पर भोले नाथ का टैटू बनवाया है। उन्होंने इसके साथ ही कैप्शन दिया है। ú त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।*
*उर्वारुकमिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मामृतात।।*
शिव सत्य है, शिव अनंत है
शिव अनादि है, शिव भगवंत है,
शिव ओंकार है, शिव ब्रह्म हैं
शिव शक्ति है, शिव भक्ति है...
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
हैदरपुरा मुठभेड़ : शीर्ष अदालत ने कब्र से शव निकालने की याचिका पर सुनवाई का हाईकोर्ट को दिया निर्देश

Recommended News

भारत ने अफगान भूकंप पीड़ितों को पहुंचाई राहत सामग्री की दूसरी खेप, तालिबान ने कहा-शुक्रिया

जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों का आतंकवाद पर काबू है : मनोज सिन्हा

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,369 नए मामले, 5 मरीजों की मौत

भाकपा माओवादी का हार्डकोर नक्सली अशोक सिंह भोक्ता गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद