हरभजन सिंह की फिल्म फ्रैंडशिप का आया टीजर, ताबड़तोड़ एक्शन करते आए नजर

punjabkesari.in Monday, Mar 01, 2021 - 07:14 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय टीम के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह की तमिल फिल्म फ्रैंडशिप का टीजर लांच हो चुका है। इस फिल्म में हरभजन सिंह बतौर एक लीड एक्टर के रूप में काम कर रहें हैं। इस फिल्म में श्रीलंका की मशहूर अभिनेत्री लोसलिया के साथ रोमांस करते हुए भी दिखाई देंगे। यह फिल्म एक्शन से भरपूर है। इस फिल्म को जॉन पॉल राज ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म तमिल,हिंदी और कई अन्य भाषाओं में रिलीज की जाएगी। 

फिल्म फ्रेंडशिप के टीजर में हरभजन सिंह एक्शन करते हुए दिखाई दे रहें हैं। फिल्म के टीजर में हरभजन सिंह ने एक कॉलेज के लड़के का किरदार निभा रहें हैं। टीजर में हरभजन सिंह गुंडो के साथ लड़ाई करते हुए भी दिखाई दे रहें हैं। इससे पहले हरभजन सिंह का ऐसा रूप किसी ने भी नहीं देखा होगा जो उन्होंने इस फिल्म में दिखाया है। इस टीजर में हरभजन सिंह श्रीलंका की अभिनेत्री लोसलिया के साथ रोमांस करते हुए भी दिखाई दे रहें हैं। 

टीजर के अंत में हरभजन सिंह क्रिकेट के मैदान में भी दिखाई देते हैं जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फिल्म क्रिकेट पर आधारित हो सकती है। टीजर के अंत में एक व्यक्ति हरभजन सिंह को गेंद पकड़ाता है और कहता है कि तुम खेल तो लेते हो ना। इस पर हरभजन सिंह का अंदाज देखने लायक होता है।

गौर हो कि हरभजन सिंह पहली बार बड़े पर्दे पर नहीं आ रहे। इससे पहले भी हरभजन सिंह कई हिंदी और पंजाबी फिल्मों में अपना हाथ अजमा चुके हैं। हरभजन सिंह 2004 मुझसे शादी करोगी, 2013 भाजी इन प्रॉब्लम (पंजाबी फिल्म डैब्यू), 2015 सेकेंड हैंड हसबैंड (स्पेशल अपीयरेंस) और अब फ्रैंडशिप फिल्म में दिखाई देंगे।
 

Content Writer

Raj chaurasiya