IPL 2026: ‘वो खिलाड़ी भविष्य का स्टार हैं’, हरभजन सिंह ने CSK के युवा बल्लेबाज की जमकर तारीफ की

punjabkesari.in Monday, May 11, 2026 - 01:07 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : Harbhajan Singh ने Urvil Patel की शानदार बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की है। युवा बल्लेबाज उर्विल पटेल ने IPL 2026 में Chennai Super Kings को Lucknow Super Giants के खिलाफ अहम जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई। दबाव भरे मुकाबले में उर्विल ने बेखौफ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए मैच का रुख बदल दिया।

‘एक ही एरिया को बनाया निशाना’

हरभजन सिंह उर्विल की बल्लेबाजी शैली से खासे प्रभावित नजर आए। उन्होंने कहा कि युवा बल्लेबाज शुरुआत से ही अपनी रणनीति को लेकर साफ थे। हरभजन ने जियोस्टार पर कहा, 'पहले छह छक्कों को देखकर लगा कि उन्होंने सिर्फ एक एरिया यानी काउ कॉर्नर को टारगेट करने का फैसला किया था। जिस तरह उन्होंने मुश्किल पिच पर गेंद को हिट किया, वह शानदार था। उर्विल निश्चित तौर पर भविष्य के खिलाड़ी हैं।'

उर्विल ने बदल दिया मैच का मोमेंटम

हरभजन का मानना है कि मैच एक समय लखनऊ के पक्ष में जाता दिख रहा था, लेकिन उर्विल पटेल की आक्रामक बल्लेबाजी ने पूरा मोमेंटम चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ मोड़ दिया। उन्होंने बड़े शॉट लगाकर विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बनाया और CSK को जीत की राह पर पहुंचाया।

शिवम दुबे की फिनिशिंग की भी तारीफ

हरभजन ने Shivam Dube की भी तारीफ की, जिन्होंने आखिर में दो बड़े छक्के लगाकर मैच खत्म किया। उन्होंने कहा, 'शिवम दुबे को पिछले कुछ मैचों में ज्यादा मौके नहीं मिले थे, लेकिन जब टीम को जरूरत पड़ी तो उन्होंने पार्ट-टाइम स्पिनर के खिलाफ दो शानदार छक्के लगाकर मैच खत्म कर दिया।'

LSG की गलतियों पर भी बोले हरभजन

हरभजन सिंह ने माना कि यह मुकाबला CSK के लिए ‘करो या मरो’ जैसा था। वहीं Lucknow Super Giants की गलतियों ने मैच उनसे छीन लिया। उन्होंने कहा, 'LSG को इस हार से निराशा होगी क्योंकि मैच उनके हाथ में था। लेकिन खराब कैचिंग और मिडिल ऑर्डर की कमजोर बल्लेबाजी ने उन्हें नुकसान पहुंचाया। इस सीजन उनकी कहानी यही रही है कि वे मैच के करीब पहुंचते हैं, लेकिन बड़े मौके गंवा देते हैं।'


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News