हरभजन सिंह ने युवराज सिंह को सुझाई गैस की गोली, फैंस ने दिए एक से एक जवाब

punjabkesari.in Monday, Aug 19, 2019 - 09:42 PM (IST)

नई दिल्ली : भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) और ऑलराऊंडर युवराज सिंह (Yuvraj singh) की दोस्ती तब कि है जो दोनों ने अंडर-19 का वर्ल्ड कप साथ देखा था। दोनों लंबे समय तक टीम इंडिया में रहे और कई शानदार रिकॉर्ड अपने नाम किए। यहां तक कि टीम इंडिया को 2011 का विश्व कप दिलाने में भी इन दोनों का खास योगदान रहा था। दोनों प्लेयर मैदान में जितने जोश के साथ खेलते हैं, असल जिंदगी में वह उतने ही मजाकिया भी है। 

हरभजन सिंह युवराज सिंह के लिए खरीदना चाहते गोली 

दरअसल हरभजन सिंह ने पेट की गैस से जुड़ा एक फैक्ट शेयर करते हुए युवराज सिंह को एक ऐसा सवाल पूछा है जिस पर क्रिकेट फैंस हंसे बिना नहीं रह सकते। हरभजन ने फैक्ट नामक एक ट्विटर हैंडल से यह पोस्ट शेयर की है जिसमें लिखा है कि आप एक ऐसी गैस की गोली भी खरीद सकते हो जिससे हवा छोडऩे पर इसकी स्मैल गुलाब और चाकलेट की तरह आएगी। इस पोस्ट पर हरभजन ने लिखा है- क्या सच में... क्या मैं युवराज सिंह के लिए यह ऑर्डर कर सकता है।

हरभजन सिंह की इस पोस्ट पर फैंस की प्रतिक्रिया


हरभजन की इस पोस्ट पर सोशल मीडिया पर मिली जुली प्रतिक्रियाएं आईं। कईयों ने इसे खराब तो कइयों ने इसे यारी-दोस्ती में चलने वाला जोक भी बताया। कई क्रिकेट फैंस ने तो हरभजन को इस गोली की बजाय मूली के परांठे तक देने की बात कही। देखें टिवट्स-

Jasmeet