IPL 2026: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर खतरा? रोहित शर्मा वाली गलती न दोहराने की मिली सलाह
punjabkesari.in Thursday, Mar 26, 2026 - 11:04 AM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क : IPL 2026 से पहले Mumbai Indians की कप्तानी को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप जिताने के बाद Suryakumar Yadav को कप्तान बनाने की मांग उठ रही है, लेकिन इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर Mohammad Kaif ने फ्रेंचाइजी को बड़ा सुझाव दिया है।
मोहम्मद कैफ ने दी बड़ी सलाह
मोहम्मद कैफ का मानना है कि मुंबई इंडियंस को बार-बार कप्तान बदलने की गलती नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि मुंबई इंडियंस को वही गलती फिर से करनी चाहिए। रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया गया था और उसके बाद टीम का सीजन खराब गया था। अब हार्दिक अपनी भूमिका में सेट हो रहे हैं और पिछले साल टीम क्वालीफायर-2 तक पहुंची थी, इसलिए उन्होंने बतौर कप्तान अच्छा काम किया है।'
‘हॉट टॉपिक’ के पीछे भागना खतरनाक
कैफ ने कहा कि हर साल सबसे चर्चित खिलाड़ी को कप्तान बनाना सही रणनीति नहीं है। उन्होंने कहा, 'सूर्यकुमार यादव एक विकल्प हैं, लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए जैसा रोहित शर्मा के साथ हुआ। उस समय हार्दिक पांड्या हॉट टॉपिक थे, इसलिए उन्हें कप्तान बना दिया गया। अब सूर्यकुमार हॉट टॉपिक हैं, अगले साल कोई और होगा, तो क्या फिर कप्तान बदल देंगे?'
टीम में मौजूद हैं कई लीडर
मुंबई इंडियंस की टीम में इस समय कई अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं जैसे Hardik Pandya, Rohit Sharma और सूर्यकुमार यादव। ऐसे में टीम मैनेजमेंट स्थिरता बनाए रखना चाहता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिलहाल टीम का पूरा फोकस IPL 2026 सीजन पर है, जहां मुंबई इंडियंस अपना पहला मैच Kolkata Knight Riders के खिलाफ 29 मार्च को खेलेगी।
आगे क्या होगा?
कप्तानी को लेकर चर्चाएं जरूर चल रही हैं, लेकिन टीम मैनेजमेंट जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेना चाहता। फ्रेंचाइजी का मानना है कि बार-बार बदलाव से टीम का संतुलन बिगड़ सकता है।

