हार्दिक पांड्या ने एक्स वाइफ नताशा और बेटे अगस्त्य को गिफ्ट की 4 करोड़ की लग्जरी SUV

punjabkesari.in Sunday, Feb 22, 2026 - 02:28 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और उनकी पूर्व पत्नी नताशा स्टेनकोविक भले ही जुलाई 2024 में आधिकारिक तौर पर अलग हो चुके हों, लेकिन बेटे अगस्त्य की परवरिश को लेकर दोनों का परिपक्व रवैया लगातार चर्चा में है। हाल ही में एक लग्जरी SUV को लेकर आई खबर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। बताया जा रहा है कि हार्दिक ने नताशा और बेटे अगस्त्य के लिए करीब 4 करोड़ रुपए की लैंड रोवर डिफेंडर गिफ्ट की है। 

सोशल मीडिया पोस्ट से हुआ खुलासा

इस नई SUV की तस्वीरें एक ऑटोमोबाइल डीलरशिप के सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की गईं। कैप्शन में बताया गया कि हार्दिक पांड्या ने एक बार फिर डिफेंडर खरीदने के लिए नवनीत मोटर्स को चुना। पोस्ट में यह भी जिक्र था कि यह गाड़ी मुंबई में डिलीवर की गई और अगस्त्य पांड्या व नताशा स्टेनकोविक को सौंपी गई। ब्लैक कलर की यह SUV अपनी दमदार डिजाइन और लग्ज़री फीचर्स के लिए जानी जाती है। इसकी कीमत वेरिएंट और कस्टमाइजेशन के आधार पर लगभग 3 से 4 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

को-पेरेंटिंग की मिसाल

तलाक के बाद भी हार्दिक और नताशा अपने बेटे अगस्त्य की परवरिश में सक्रिय रूप से शामिल हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर बेटे के साथ समय बिताते हुए तस्वीरें साझा करते हैं। फैंस का मानना है कि यह लग्ज़री गाड़ी केवल एक तोहफा नहीं, बल्कि को-पेरेंटिंग के प्रति हार्दिक की प्रतिबद्धता का संकेत है। अलग होने के बावजूद दोनों ने सार्वजनिक रूप से एक-दूसरे के प्रति सम्मानजनक रवैया बनाए रखा है।

 

View this post on Instagram

A post shared by Navnit Motors Land Rover Mumbai (@landrover_mumbai)

पर्सनल लाइफ में नए अध्याय

जहां एक ओर हार्दिक पांड्या का नाम हाल ही में माहिका शर्मा के साथ जुड़ा है, वहीं नताशा भी अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ पर ध्यान दे रही हैं। नताशा ने हाल के इंटरव्यू में कहा कि वे जीवन की चुनौतियों से मजबूत हुई हैं और भविष्य को लेकर सकारात्मक हैं। हार्दिक ने भी हाल ही में माहिका के जन्मदिन पर एक खास वीडियो शेयर कर अपने नए रिश्ते को सार्वजनिक किया। इसके बावजूद उन्होंने यह स्पष्ट किया है कि अगस्त्य उनकी प्राथमिकता हैं।

लग्जरी और लाइफस्टाइल का तड़का 

लैंड रोवर डिफेंडर को रग्ड लग्ज़री और पावरफुल परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। मुंबई जैसे शहर में यह SUV स्टाइल और स्टेटस दोनों का प्रतीक मानी जाती है। नई कार की एंट्री ने एक बार फिर हार्दिक और नताशा को सुर्खियों में ला दिया है। फैंस इसे एक सकारात्मक संकेत के रूप में देख रहे हैं कि अलगाव के बाद भी दोनों अपने बेटे के लिए बेहतरीन जीवन सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News