IPL 2026: CSK से हार के बाद हार्दिक पांड्या का बड़ा कबूलनामा, हार की गलतियां गिनाई

punjabkesari.in Sunday, May 03, 2026 - 10:56 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : मुंबई इंडियंस को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद टीम IPL 2026 से बाहर होने के कगार पर पहुंच गई है। यह इस सीजन में MI की सातवीं हार है, जबकि टीम अब तक सिर्फ दो मुकाबले ही जीत पाई है।

हार्दिक पांड्या का साफ कबूलनामा

MI के कप्तान हार्दिक पांड्या ने मैच के बाद खुलकर स्वीकार किया कि उनकी टीम हर विभाग में CSK से पीछे रही। उन्होंने कहा, 'यह सीजन नहीं है। उन्होंने हमसे बेहतर गेंदबाजी, बल्लेबाजी और फील्डिंग की।' पांड्या ने साफ किया कि उनका यह बयान पूरे सीजन के लिए नहीं, बल्कि इस मैच के प्रदर्शन को लेकर था।

मौके का फायदा नहीं उठा पाई MI

पांड्या के मुताबिक, इस पिच पर 180-190 का स्कोर अच्छा माना जाता, लेकिन टीम शुरुआत से ही लय नहीं पकड़ सकी। उन्होंने कहा, '180-190 अच्छा स्कोर होता, लेकिन हम मोमेंटम नहीं बना पाए और पूरे मैच में दबाव में खेलते रहे।'

रणनीति सही, लेकिन अमल में चूक

पांड्या ने टीम की रणनीति का बचाव करते हुए कहा कि उपलब्ध गेंदबाजी विकल्पों के साथ ही योजना बनाई गई थी। उन्होंने कहा, 'गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में वे हमसे बेहतर थे। हमने जो विकल्प थे, उसी के साथ गए, लेकिन अमल सही नहीं हो पाया।'

MI के लिए अब मुश्किल गणित

मुंबई इंडियंस अभी भी गणितीय रूप से बाहर नहीं हुई है, लेकिन अब टीम को:

-अपने सभी बाकी मैच जीतने होंगे
-और दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा; यानी प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अब MI को चमत्कार की जरूरत है।

CSK का MI पर दबदबा जारी

2023 के बाद से CSK ने MI के खिलाफ 7 में से 6 मैच जीते
यह 8 विकेट की जीत CSK की MI पर सबसे बड़ी जीत है
2014 और 2023 के बाद तीसरी बार CSK ने MI के खिलाफ लीग डबल किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News