हार्दिक पांड्या को आई धोनी की याद, पुरानी तस्वीर शेयर कर लिखा- मिस कर रहा हूं
punjabkesari.in Saturday, Nov 02, 2019 - 11:07 PM (IST)
नई दिल्ली : चोट की वजह से क्रिकेट से दूर भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की खूब याद आ रही है। हार्दिक ने सोशल मीडिया पर धोनी और उनकी बेटी के साथ एक फोटो पोस्ट की है जिसके साथ कैप्शन लिखा है- इस छोटी को मिस कर रहा हूं (और बड़े इंसान को भी)। तस्वीर में धोनी और हार्दिक बाजार में घूमते हुए दिख रहे हैं।
देखें पोस्ट-
Miss this little one (and the big guy too) ❤ pic.twitter.com/Fsl8s0m68L
— hardik pandya (@hardikpandya7) November 2, 2019
हार्दिक पांड्या कब करेंगे वापसी
बता दें कि हार्दिक पांड्या क्रिकेट विश्व कप के बाद से ही टीम इंडिया में अंदर बाहर हो रहे हैं। दरअसल पिछले साल एशिया कप (Asia Cup) के दौरान उनकी पीठ पर चोट लग गई थी। हार्दिक पांड्या ने किसी तरह विश्व कप (World Cup) के लिए खुद को रिकवर किया। लेकिन इसके बाद उन्हें टीम इंडिया के दो दौरों से आराम दे दिया गया। अब हार्दिक सर्जरी करवा चुके हैं। उनकी वापसी अगले साल आईपीएल तक हो सकती है।
महेंद्र सिंह धोनी की कब होगी वापसी
वहीं, महेंद्र सिंह धोनी की वापसी पर भी लोगों की नजरें बनी हुई हैं। हालांकि टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद (M. S. K. Prasad) बोल चुके हैं कि हमने धोनी से आगे देखना शुरू कर दिया है। लेकिन फिर भी क्रिकेट फैंस को धोनी के लौटने का इंतजार है। संभावना है कि धोनी 2020 टी-20 क्रिकेट विश्व कप के बाद ही संन्यास लेंगे लेकिन चयनकर्ताओं का मूड कुछ और ही नजर आ रहा है।