IPL 2024 : हार्दिक पांड्या की बेंगलुरु-चेन्नई को चुनौती- हम एक ब्रांड का क्रिकेट खेलेंगे...

punjabkesari.in Friday, Mar 15, 2024 - 06:19 PM (IST)

खेल डैस्क : मुंबई इंडियंस के हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स को चेतावनी जारी कर दी है। 22 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल के लिए मुंबई नए कप्तान के साथ आ रही है। गुजरात टाइटंस को दो बार फाइनल तक ले जाने वाले हार्दिक पांड्या मुंबई में बतौर कप्तान लौट चुके हैं। हार्दिक की जगह रोहित शर्माको कप्तानी से हटाकर बनाई गई है जोकि लगातार 11 वर्ष से फ्रेंचाइजी के कप्तान थे।

 

 


बहरहाल, लीग शुरू होने से पहले हार्दिक पांड्या ने टीम के साथियों के साथ फिर से जुड़ने पर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं और उनसे आक्रामक क्रिकेट खेलने का आग्रह किया। पंड्या ने कहा कि मुंबई इंडियंस की जर्सी वापस पहनने का एहसास मेरे लिए बहुत खास है। मैं घर वापस आ गया हूं। हम एक ऐसा क्रिकेट खेलेंगे जिस पर सभी को गर्व होगा और एक ऐसा सफर जिसे कोई नहीं भूलेगा।

 


मुंबई इंडियंस के लिए 85 पारियों में, हार्दिक पंड्या ने 153.91 की तूफानी स्ट्राइक रेट से 1476 रन बनाए हैं। क्योंकि सूर्यकुमार यादव हर्निया के कारण शुरुआती मैच नहीं खेल पाएंगे तो ऐसे में हार्दिक से नंबर चार पोजीशन पर खेलने की उम्मीद है।


मुंबई इंडियंस की टीम
विकेटकीपर: इशान किशन, विष्णु विनोद।
बल्लेबाज: रोहित शर्मा, टिम डेविड (ऑस्ट्रेलिया), सूर्यकुमार यादव, एन. तिलक वर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस (दक्षिण अफ्रीका)।
ऑलराउंडर: हार्दिक पंड्या, रोमारियो शेफर्ड (वेस्टइंडीज), नेहल वढेरा, शम्स मुलानी, गेराल्ड कोएत्जी (दक्षिण अफ्रीका), मोहम्मद नबी (एएफजी), शिवालिक शर्मा, नमन धीर।
गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह, जेसन बेहरेनडोर्फ (एयूएस), कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, अर्जुन तेंदुलकर, पीयूष चावला, दिलशान मदुशंका (श्रीलंका), नुवान तुषारा (श्रीलंका), अंशुल कंबोज, श्रेयस गोपाल।


 

Content Writer

Jasmeet