Harith Noah डकार रैली में एक चरण जीतने वाले पहले भारतीय बने

punjabkesari.in Monday, Jan 15, 2024 - 10:41 PM (IST)

डकार : भारत के हरिथ नोआ डकाल रैली में कोई चरण जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। जर्मनी में जन्मे केरल के इस राइडर ने रैली 2 क्लास में 8वां चरण जीता। वह शेरको टीवीएस रैली फैक्ट्री टीम का हिस्सा थे। 7वें चरण में वह सर्दी लगने के बावजूद 16वें स्थान पर रहे थे। वह समग्र तालिका में 13वें स्थान पर हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि पी 11 (ओवरआल स्थान) 8वां चरण, 458 किलोमीटर। बाइक पर बहुत अच्छा लगा और अब तबीयत भी ठीक है। अच्छा प्रदर्शन करने पर सब कुछ अच्छा लगता है। कल एक नया दिन है और अभी यह रैली लंबी चलेगी।

Content Writer

Jasmeet