भारत के खिलाफ बेटे ने बनाया करियर का पहला रन, देख मां की आंखों में आ गए आंसू

punjabkesari.in Friday, Dec 07, 2018 - 04:47 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क(राहुल): हर किसी मां-बाप का सपना होता है कि उनका बेटा एक दिन बड़ी कामयाबी हासिल करे। जब उस मुकाम को बेटा हासिल कर लेता है तो फिर घरवालों की खुशी का ठिकाना नहीं रहता। भारत के खिलाफ आॅस्ट्रेलिया की तरफ से 26 साल के एक खिलाड़ी ने डेब्यू किया। उन्होंने जैसे ही भारत के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का पहला रन पूरा किया तो दर्शकों के बीच बैठी उनकी मां की आंखों में खुशी के आंसू आ गए। यह खिलाड़ी है बाएं हाथ से खेलने वाले मार्क्स हैरिस जो बताैर ओपनर भूमिका निभाते हैं। 

टेस्ट के दूसरे दिन आॅस्ट्रेलिया के लिए ओपनिंग करने आरोन फिंच आैर हैरिस उतरे। फिंच तो 0 पर आउट हो गए लेकिन पहला मैच खेल रहे हैरिस को खुद को साबित करना था आैर उन्होंने किया भी। आॅस्ट्रेलिया के लिए दूसरा ओवर जसप्रीत बुमराह फेंकने आए। बुमराह ने पहली गेंद फेंकी जिसपर हैरिस ने 3 रन बटोरे। हैरिस ने अभी पहला रन पूरा किया ही था कि पूरा स्टेडियम तालियों की आवाज से गूंज उठा। यह लम्हा हैरिस के लिए कभी ना भूला पाने होगा क्योंकि उन्होंने अपने परिवार के सामने क्रिकेट करियर का पहला शाॅट खेल जीवन का सपना साकार किया। 

खेली संघर्ष भरी पारी

बुमराह आैर इशांत शर्मा की तेज गेंदबाजों के सामने आॅस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों का टिकना आसान नहीं था। लेकिन हैरिस ने इस बीच संघर्ष भरी पारी खेली आैर दिखाया कि वह लंबी रेस के घोड़े साबित हो सकते हैं। हैरिस को शुरूआती 11 ओवरों में भारतीय तेज गेंदबाज ज्यादा परेशान नहीं कर सके। यह देख कप्तान विराट कोहली ने हैरिस के खिलाफ नई रणनिति अपनाते हुए स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को गेंद साैंपी आैर वह कामयाब भी हो गए। मैच के 22वें ओवर की पहली ही गेंद पर हैरिस ने मुरली विजय के हाथों में कैच थमाकर अपना विकेट गंवा दिया।  वह 57 गेंदों का सामना करते हुए 3 चाैके लगाए आैर 26 रन बनाकर पवेलियन लाैटे।

जड़ चुके हैं दोहरा शतक

21 जुलाई, 1992 को जन्में इस खिलाड़ी का पूरा नाम मार्क्स सिंक्लेयर हैरिस है। उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में खेले 68 मैचों में 35.49 की आैसत से 4150 रन बनाए हैं। इसमें वह दोहरा शतक भी जड़ चुके हैं। हैरिस के नाम नाबाद 250 रनों की पारी खेलने का रिकाॅर्ड है। इसके अलावा 9 शतक आैर 17 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं लिस्ट 'ए' क्रिकेट में 38 मैचों में 5 अर्धशतकों के साथ 1,064 रन शामिल हैं।

देखें वीडियो-

Rahul