मुंबई के 5 विकेट चटकाने वाले पहले गेंदबाज बने हर्षल पटेल, कही यह बात

punjabkesari.in Friday, Apr 09, 2021 - 09:57 PM (IST)

नई दिल्ली : मुंबई इंडियंस के खिलाफ आई.पी.एल. 2021 के पहले मुकाबले में बेंगलुरु के गेंदबाज हर्षल पटेल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट चटकाए। इसीके साथ हर्षल ऐसे पहले गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने मुंबई के खिलाफ 5 विकेट निकाले। मजबूत मुंबई को 159 रनों पर रोकने के बाद हर्षल पटेल ने इसपर बात की। उन्होंने कहा- जब मैं 16वें ओवर में गेंदबाजी कर रहा था, तब गेंद थोड़ी-सी टिकने लगी थी। लेकिन मैंने शानदार प्रदर्शन किया।

हर्षल बोले- आप हर समय विपक्ष को सामने रखकर नहीं देख सकते। आपको टारगेट चुनना होता है और उस पर चलना होता है। यही मैंने आज किया। यह काफी हद से शुरू से ही स्पष्ट था। मुझे पता था कि डैथ ओवरों में मैं दो ओवर फेकूंगा। लेकिन आज मैंने 3 ओवर फेंकी। बहुत अच्छा लगता है। यह मेरे द्वारा खेले गए सभी टी-20 में मेरा पहला 5 विकेट है।

 

हर्षल ने कहा- मुंबई के खिलाफ पांच विकेट हाल आना काफी खास है। यह एक अच्छी बल्लेबाजी सतह है। बस आयाम आपको गति देने की अनुमति देते हैं। इसके अलावा उछाल उतना अच्छा नहीं है जितना कि आमतौर पर होता है। यहां उछाल कम आ रहा है। लेकिन मुझे नहीं लगता कि यहां दोनों तरफ से एक जैसी गेंदबाजी होती है।

Content Writer

Jasmeet