20 लाख में बिके हर्षल पटेल ने मुंबई के 5 विकेट निकाले, जानें क्या है उनका घरेलू रिकॉर्ड

punjabkesari.in Friday, Apr 09, 2021 - 09:42 PM (IST)

नई दिल्ली : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलते हुए तेज गेंदबाज हर्षल पटेल ने चेन्नई के एम.ए. चिदम्बरम स्टेडियम में खेले गए मैच में मुंबई के 5 खिलाड़ियों को चलता कर सबको चौका दिया। महज 20 लाख में बेंगलुरु की ओर से खरीदे गए हर्षल ने मुंबई के मजबूत मध्यक्रम को तहत नहस कर दिया। उन्होंने ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, कैरोन पोलार्ड, कु्रणाल पांड्या और मार्को जेनसन के विकेट निकाले।

गुजरात में जन्मे हर्षल पटेल ऐसे पहले गेंदबाज भी बन गए हैं जिन्होंने मुंबई के खिलाफ पांच विकेट का हाल निकाला है। आई.पी.एल. के 14 सीजन में पहले कभी ऐसा नहीं हुआ था कि कोई विरोधी गेंदबाज मुंबई के पांच या उससे ज्यादा बल्लेबाजों को शिकार बना ले। हर्षल ने पांच विकेट लेने के साथ ही आई.पी.एल. में अब अपने 50 विकेट भी पूरे कर लिए हैं। 

आई.पी.एल. : मैच 49, 128 रन, 51 विकेट, इकोनमी 8.71

हरियाणा की ओर से खेला फस्र्ट क्लास क्रिकेट


2011 में हरियाणा की ओर से खेलते हुए हर्षल ने प्रथम श्रेणी में डैब्यू किया था। उन्होंने इस सीजन के सात मैचों में 28 विकेट अपने नाम किए थे। 2012 से लेकर 2017 तक हर्षल आरसीबी के साथ ही रहे। 2018 एडिशन में वह दिल्ली के साथ आए लेकिन पिछले ऑक्शन में बेंगलुरु ने एक बार फिर से उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया।

2012 में किया था आई.पी.एल. डैब्यू
हर्षल पटेल ने 2012 के आईपीएल सीजन में डैब्यू किया था। हर्षल कभी भी आईपीएल में लगातार मैच नहीं खेल पाए हैं। अंतिम वर्ष में दिल्ली फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए उन्होंने 9.54 की इकोनमी से रन दिए थे। जबकि उनकी औसत इकोनमी 8.66 है।

Content Writer

Jasmeet