हरियाणा को हरा ओडिशा बना अंडर-21 हॉकी चैंपियन

punjabkesari.in Tuesday, Jan 15, 2019 - 08:37 PM (IST)

मुंबई: ओडिशा ने पेनल्टी शूटआउट में हरियाणा को मंगलवार को 4-2 से हराकर दूसरे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में लड़कों की अंडर-21 पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया।  यहां महिंद्रा हॉकी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में दोनों टीमें निर्धारित समय तक 2-2 से बराबर थीं। शूटआउट में ओडिशा की तरफ से आशीष टोप्नो, ग्रेगरी जैस, शिलानन्द लाकड़ा और दिप्सन टिर्की ने गोल किए जबकि हरियाणा की तरफ से कुलदीप और यशदीप सिवाच ने गोल किए।   

निर्धारित समय में ओडिशा ने दिप्सन टिर्की (11) और आशीष टोप्नो (23) के गोलों से 2-0 की बढ़त बनायी जबकि हरियाणा ने कप्तान मनदीप मोर (29, 57) के गोलों से बराबरी हासिल की।  इससे पहले पंजाब ने पेनल्टी शूटआउट में उत्तर प्रदेश को 2-0 से हराकर कांस्य पदक जीता। दोनों टीमें चार क्वार्टर की समाप्ति पर 1-1 से बराबर थीं। 


 

Rahul