क्या द्रविड़ पहले भी दिखा चुके हैं इतना गुस्सा, सहवाग ने सुनाया मजेदार किस्सा

punjabkesari.in Sunday, Apr 11, 2021 - 09:01 PM (IST)

नई दिल्ली : भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने कुछ किस्सों को याद करते हुए कहा कि राहुल द्रविड़ को जल्दी गुस्सा नहीं आता है लेकिन एक बार महेंद्र सिंह धोनी को उनका गुस्से का शिकार होना पड़ा था। यह संदर्भ हाल के विज्ञापन का था जिसमें द्रविड़ काफी गुस्से में हैं और जो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है।

Rahul Dravid, Virender Sehwag, Funny anecdote, IPL 2021, Indira Nagar ka Gunda, IPL news in hindi, sports news, वीरेंद्र सहवाग,  राहुल द्रविड़ , महेंद्र सिंह धोनी

जब सहवाग से पूछा गया कि क्या द्रविड़ कभी गुस्सा होते हैं तो उन्होंने कहा कि ऐसा एक बार हुआ था। मौका था- 2006 में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे मैच का। मैंने द्रविड़ को गुस्सा होते देखा। तब धोनी नए थे। धोनी ने एक शॉट खेला और वह प्वाइंट पर कैच आउट हो गए। द्रविड़ इस पर गुस्सा हो गए। बोले- तुम इसी तरह खेलते हो’?, तुम्हें मैच खत्म करना चाहिए’। द्रविड़ ने यह अंग्रेजी में बोला था। तब यह मुझे आधा ही समझ आया था। 

द्रविड़ की डांट का धोनी पर असर भी दिखा। धोनी ने अगले मैच में ज्यादा शॉट नहीं लगाए। मैं उसके पास गया। पूछा - क्या हुआ। वह बोला- मुझे दोबारा से द्रविड़ की डांट नहीं सुननी। शांति से मैच खत्म करते हैं और चलते हैं। 

Rahul Dravid, Virender Sehwag, Funny anecdote, IPL 2021, Indira Nagar ka Gunda, IPL news in hindi, sports news, वीरेंद्र सहवाग,  राहुल द्रविड़ , महेंद्र सिंह धोनी

इसी तरह धोनी का एक किस्सा शेयर करते हुए सहवाग  ने कहा- धोनी के बारे में मशहूर था कि वह फोन नहीं उठाते थे। इस पर संन्यास वाले दिन लक्ष्मण ने भी मुहर लगाई थी। सहवाग ने कहा- एक बार ऐसा हुआ कि बीसीसीआई सचिव (नाम नहीं बताया) ने धोनी को फोन किया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। जब अगली बार सचिव उनसे मिले तो उन्होंने एक विशेष फोन धोनी को दिया और कहा कि जब यह फोन बजेगा तो तुम्हें ये फोन उठाना ही होगा।

Rahul Dravid, Virender Sehwag, Funny anecdote, IPL 2021, Indira Nagar ka Gunda, IPL news in hindi, sports news, वीरेंद्र सहवाग,  राहुल द्रविड़ , महेंद्र सिंह धोनी

सहवाग ने कहा- तब चयन के लिए बोर्ड बैठकें होती थीं और वह कप्तान थे तो उनसे फोन पर बात करना जरूरी था। तब से धोनी के पास बीसीसीआई द्वारा दिया गया फोन था और मैं नहीं जानता कि यह अब भी उनके पास है या नहीं। सहवाग ने कहा- लेकिन हां, उनका एक निजी नंबर भी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News