IPL 2026 : क्या बदल गई ऑरेंज कैप की पूरी तस्वीर…? KKR के बल्लेबाजों की एंट्री से टॉप-5 में मचा बड़ा उलटफेर
punjabkesari.in Friday, Apr 10, 2026 - 12:08 AM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क ः आईपीएल 2026 में 9 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स ने को 3 विकेट से हरा दिया। हालांकि इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसका असर सीधे ऑरेंज कैप की रेस पर पड़ा है। अब टॉप-5 की सूची में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।
यशस्वी जायसवाल के सिर सजी ऑरेंज कैप
फिलहाल ऑरेंज कैप पर यशस्वी जायसवाल का कब्जा बरकरार है। राजस्थान रॉयल्स के इस सलामी बल्लेबाज ने 3 मैचों में 170 रन बनाए हैं और उनके नाम 2 अर्धशतक भी दर्ज हैं।
समीर रिजवी दूसरे स्थान पर कायम
समीर रिजवी शानदार फॉर्म में हैं और दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। दिल्ली कैपिटल्स के इस बल्लेबाज ने 3 मैचों में 80 की औसत से 160 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं।
अंगकृष रघुवंशी की जबरदस्त एंट्री
अंगकृष रघुवंशी ने लखनऊ के खिलाफ 33 गेंदों में 45 रन की पारी खेलकर टॉप-5 में जगह बना ली। उन्होंने 4 मैचों में कुल 155 रन बनाए हैं और 2 अर्धशतक भी जड़े हैं।
क्लासेन की फॉर्म जारी
हेनरिक क्लासेन चौथे स्थान पर हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के इस बल्लेबाज ने 3 मैचों में 48.33 की औसत से 145 रन बनाए हैं और 2 अर्धशतक लगाए हैं।
रहाणे भी टॉप-5 में शामिल
अजिंक्य रहाणे ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप-5 में एंट्री कर ली है। उन्होंने लखनऊ के खिलाफ 24 गेंदों में 41 रन बनाए और अब 4 मैचों में 124 रन (औसत 41.33) के साथ इस सूची में शामिल हो गए हैं।
अब ऑरेंज कैप की यह रेस और भी रोमांचक हो गई है… क्या आने वाले मैचों में कोई नया बल्लेबाज बाजी मार लेगा या जायसवाल ही बने रहेंगे नंबर-1?

