हसीन जहां ने किया ‘ये दूरियां, मजबूरियां’ गाने पर डांस, फैंस ने पूछा- क्यों याद आ रही है

punjabkesari.in Friday, Jun 26, 2020 - 07:01 PM (IST)

नई दिल्ली : मोहम्मद शमी से घरेलू विवाद के बाद चर्चा में आई हसीन जहां इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय हैं। कभी आई.पी.एल. में चीयरलीडर्स रहीं हसीन जहां ने शमी से विवाद के बाद अब मॉडलिंग भी शुरू कर दी है। हसीन ने पिछले कुछ समय में अपना काफी वजन कम कर लिया है। इसी बीच हसीन अपना डांस करने को शौक सोशल मीडिया पर पूरा कर रही हैं। बीते दिन हसीन ने एक बॉलीवुड गाने पर डांस की एक क्लिव सोशल मीडिया पर डाली थी। इस गाने के बोल कुछ ऐसे थे कि फैंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।


दरअसल, हसीन जहां ने जिस गाने पर डांस किया था। उस फिल्म का नाम है गुप्त। जबकि गीत का नाम है- ‘ये दूरियां, मजबूरियां’। हसीन ने जैसे ही इस गीत पर डांस किया, फैंस ने इन्हें शमी के साथ जोड़कर हसीन को ट्रोल करना शुरू कर दिया। कइयों ने लिखा- क्या आपको उनकी याद आ रही है।

वहीं कुछेक ने हसीन का अच्छी अदाकारी के लिए प्रोत्साहित भी किया। देखें पोस्ट-

View this post on Instagram

Just like hot 😃😃 #hasinjahan #hasinjahanentertainment #hasinjahanfun #hasinjahanfam #starhasinjahan #mirchihasinjahan

A post shared by hasin jahan (@hasinjahanofficial) on

वैब सीरीज में काम कर सकती हैं हसीन जहां

हसीन जहां ने बीते दिनों बैकलेस पोज देकर अपने सभी फैंस को चौका दिया था। दरअसल, हसीन ने अपने इंस्टाग्राम अकाऊंट पर एक पोस्टर शेयर किया था जिसमें शमी से मिलता जुलना एक मॉडल उनके साथ था। बड़ी बात यह थी कि इसमें हसीन बैकलेस थीं। इस पोस्ट के साथ हसीन ने लिखा था- कल तू कुछ नहीं था तो मैं पाक थी। आज तूं कुछ बन गया तो मैं नापाक हो गई। झूठ बुरखा डालकर बेपर्दा सच को मिटा नहीं सकता। मगरमच्छ के आंसू कुछ ही दिनों का सहारा होते हैं।
 

Jasmeet