शमी की पत्नी हसीन जहां ने शेयर की दिलकश वीडियो, लोगों ने कहा- मार ही डालोगी क्या

punjabkesari.in Monday, Aug 03, 2020 - 07:58 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां इन दिनों सोशल मीडिया पर खबू एक्टिव हैं और आए दिन कोई ना कोई फोटो या वीडियो शेयर करती रही है। अब हसीन जहां ने एक बार फिर नया वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को देखने को बाद लोगों ने कमेंट करते हुए कहा कि मार ही डालोगी क्या। 

हसीन जहां ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, खाली समय में सेल्फी का मजा। इस वीडियो में उन्होंने अलग-अलग तरह से कई सारी सेल्फी क्लिक की। उनका ये वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, जो पति की नहीं हो सकती वो किसी की नहीं हो सकती। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, आप बहुत क्यूट हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, भाई अब मोहम्मद शमी और उनकी वाइफ हसीन जहां दोनों मिलना चाह रहे हैं जरूरत है इसमें किसी एक मेडिएटर की। कोई हेल्प कर दे। वहीं एक यूजर ने कहा, मार ही डालोगी क्या। 

PunjabKesari

वीडियो :-

 

 

View this post on Instagram

Selfie fun in free time #hasinjahan #hasinjahanfam #hasinjahanfun #hasinjahanentertainment #starhasinjahan #mirchihasinjahan #model #artist #star #😍😍😍😍

A post shared by hasin jahan (@hasinjahanofficial) on

गौर हो कि 2018 में शमी और हसीन जहां के बीच विवाद हो गया था। इसके बाद से ही दोनों अलग हो गए। हसीन जहां ने शमी के खिलाफ घरेलू हिंसा सहित और भी कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने यहां तक कहा था कि शमी का परिवार उन्हें जान से मारना चाहता है। इसी के साथ हसीन जहां ने शमी पर दूसरी महिलाओं से अफेयर का आरोप भी लगाया था और कुछ चैट भी सोशल मीडिया पर वायरल की थी। फिलहाल दोनों अलग रह रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sanjeev

Recommended News

Related News