बॉक्सिंग रिंग में हार्ट अटैक, जर्मनी का अजेय Boxer Musa Yama की मौत

punjabkesari.in Thursday, May 19, 2022 - 09:06 PM (IST)

खेल डैस्क : यूरोपीय और एशियाई विजेता 38 साल के बॉक्सर मूसा  अब इस दुनिया में नहीं रहे। यूगांडा के हमजा वानडेरा के खिलाफ बॉक्सिंग मुकाबला शुरू होने से पहले ही मूसा रिंग में गिर गए। उन्हें साथियों ने फस्र्ट एड दी लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। रिंग में बॉक्सरकी मौत के बाद विश्व मुक्केबाजी में शोक की लहर फैल गई। घटना 14 मई की बताई जा रही है। घटनाक्रम की वीडियो वायरल होने के बाद फैंस को इसके बारे में पता चला। 


जानकारी मुताबिक मूसा का यूगांडा के हमजा वानडेरा के खिलाफ अहम मुकाबला होना था। स्टेज तैयार थी। दोनों बॉक्सर भी रिंग में थे। रैफरी के घंटी बजाते ही दोनों आमने-सामने हो गए। दूसरा राउंड दोनों में काफी कड़ा रहा। वानडेरा का एक जोरदार मुक्का भी मूसा के लगा लेकिन उन्होंने खुद को संभाल लिया। लेकिन बुरी खबर तब आई जब तीसरा राऊंड शुरू हुआ। राऊंड शुरू होने पर मूसा रिंग में ही पहले घुटने पर बैठे और फिर वहीं लेट गए। उन्हें गिरता देख मैच अधिकारी उनके पास पहुंचे। फस्र्ट एड दी। फिर अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  देखें वीडियो-

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News