विराट कोहली से मिलने मैच के दौरान मैदान पर पहुंचा उनका फैन, देखें मजेदार Video
punjabkesari.in Sunday, Nov 17, 2019 - 12:24 PM (IST)
इंदौर: भारतीय कप्तान विराट कोहली से मिलने की ख्वाहिश के साथ शनिवार को यहां 22 वर्षीय युवक सुरक्षा व्यवस्था को तोड़कर होलकर स्टेडियम के मैदान में घुस गया। आपको बता दें कि फैन विराट कोहली का बड़ा प्रशंसक है और भारतीय कप्तान से मिलने की ख्वाहिश के साथ दर्शक दीर्घा की जाली फांदकर मैदान में आ पहुंचा था। उस वक्त स्टेडियम में भारत-बांग्लादेश टेस्ट मैच चल रहा था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
विराट कोहली का फैन मैदान में घुसा
दरअसल, इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान शनिवार को यहां उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक क्रिकेट फैन जबरन मैदान में घुस गया। मैदान में गैर-कानूनी तौर पर घुसने वाला युवक टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का फैन है, जो उनसे मिलने के लिए मैदान में जबरन घुसने का प्रयास कर रहा था। युवक ने इंदौर के होलकर स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए विराट कोहली से मिलने के लिए मैच के दौरान ही मैदान में घुस गया था। इंदौर पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान मैदान में घुसे युवक पर नजर पड़ते ही उसे पकड़कर हिरासत में ले लिया गया।
विराट कोहली का फैन को लिया हिरासत में
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अंतराष्ट्रीय मैच के दौरान मैदान में घुसे युवक पर नजर पड़ते ही उसे पकड़कर हिरासत में ले लिया गया। उन्होंने बताया कि हिरासत में लिया गया युवक अपना नाम सूरज बिष्ट 22 बता रहा है। वह खुद को उत्तराखंड का मूल निवासी बता रहा है। उसने दावा किया कि वह इंदौर के भंवरकुआं इलाके में खाना बनाने का काम करता है। अधिकारियों के मुताबिक शुरूआती पूछताछ में युवक ने बताया कि वह कोहली का बड़ा प्रशंसक है और भारतीय कप्तान से मिलने की ख्वाहिश के साथ दर्शक दीर्घा की जाली फांदकर मैदान में घुसा था। युवक ने विराट कोहली का नाम छपी टी-शर्ट पहन रखी थी। उसने अपने हाथ पर विराट कोहली के नाम का टैटू भी बनवा रखा था। उसने अपने चेहरे पर रंगों से "वीके" लिख रखा था। अधिकारियों ने बताया कि युवक की पहचान की तसदीक की जा रही है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के आधार पर मामले में उचित कदम उठाया जाऐगा।
Virat Kohli fan taking fandom to an another level...#INDvBAN pic.twitter.com/XyiT45jEXJ
— Vinesh Prabhu (@vlp1994) November 16, 2019