ग्रीम स्मिथ की प्रैस कांफ्रैंस के दौरान बीच में आया उनका बेटा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
punjabkesari.in Saturday, Jan 23, 2021 - 05:50 PM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क : दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान और मौजूदा क्रिकेट बोर्ड डायरेक्टर ग्रीम स्मिथ के साथ एक ऐसा वाक्या हुआ जिसने सभी का ध्यान खींचा। स्मिथ पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाली सीरीज को लेकर ऑनलाइन बात कर रहे थे। लेकिन उसी दौरान स्मिथ के कमरे में उनका बेटा आ गया और यह सब उनके कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। स्मिथ और उनके बेटे की यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
जब स्मिथ पाकिस्तान के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज के बारे में बात कर रहे थे तब उनका बेटा कमरे में आ गया। वह अपने पिता स्मिथ से जूते का फीता बांधवाने के लिए आया था। स्मिथ इस पूरे वाक्या पर अपनी हंसी रोक नहीं पाए। उन्होंने बेटे के जूते का फीता बांधा और वह चला गया। स्मिथ का यह बेटा उनकी तीसरी संतान है।
Graeme Smith’s son crashing a press conference so he can get his shoelaces tied is absolutely adorable ❤️ pic.twitter.com/OorqWXm9Pz
— Wisden (@WisdenCricket) January 22, 2021
बता दें कि स्मिथ ने साल 2019 में रोमी लानफ्रांची से दूसरी शादी की। उनकी इस शादी बाद यह बेटा हुआ है। इससे पहले स्मिथ ने साल 2011 में आयरिश सिंगर मोर्गन डीन के साथ शादी की थी। स्मिथ को पहली पत्नी से दो बच्चे हुए। लेकिन उनकी यह शादी कुछ साल बाद ही 2015 में टूट गई। दोनों ने आपसी सलाह के बाद तलाक लेने का फैसला किया।
स्मिथ दक्षिण अफ्रीका के महान बल्लेबाजों में से एक हैं और वह सबसे कम उम्र के कप्तान रह चुके हैं। स्मिथ ने 117 टेस्ट मैच खेलते हुए 27 शतक की मदद से 9265 रन बनाएं हैं। उन्होंने टेस्ट करियर में 38 अर्धशतक भी लगाएं हैं। वहीं 197 वनडे मैचों में 10 शतक की मदद से 6989 रन बनाएं है। स्मिथ ने 33 टी20 मैचों में 982 रन बनाए हैंं।