CWC: धोनी के बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने उतरेंगे हिटमैन रोहित, रचेंगे इतिहास

punjabkesari.in Thursday, Jun 27, 2019 - 10:26 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर के मैदान में आज आईसीसी क्रिकेट विश्व कप का 34वां मुकाबला भारत और विंडीज के बीच खेला जाना है। भारतीय टीम के उपकप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा विश्व कप में अच्छी फॉर्म में है और अब तक खेले गए मुकाबलों में दो शतक और एक अर्धशतक लगा चुके हैं। ऐसे में रोहित पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने में मात्र एक कदम की दूरी पर हैं। रोहित विंडीज के खिलाफ मैच में अगर एक छ्क्का लगाते हैं तो वह धोनी के सर्वाधिक छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे।

PunjabKesari
आपको बतां दे कि धोनी 292 मैचों में 225 छक्के लगा चुके हैं वहीं दूसरी और रोहित 203 मैचों में 224 छक्के लगा चुके है। रोहित एक छ्क्का लगाते ही धोनी के छक्कों के रिकॉर्ड को तोड देंगे। इसके साथ ही रोहित वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। 

PunjabKesari
विंडीज के खिलाफ मैच में रोहित के बल्ले से छक्का निकलता है तो वह छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों कि लिस्ट में चौथ नंबर पर आ जांएगे। वहीं, सबसे ज्यादा छक्के लगाने में पाकिस्तान के खिलाड़ी शाहिद अफरीदी पहले स्थान पर हैं। आइए हम आपको बताते है कि इस लिस्ट में कौन-कौन से खिलाड़ी हैं।

देखें रिकॉर्ड:
शाहिद अफरीदी(पाकिस्तान) 369 पारियों में 351 छ्क्के
क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)  287 पारियों में 318 छ्क्के
सनथ जयसूर्या (श्रीलंका) 433 पारियों में 270 छक्के
महेंद्र सिंह धोनी (भारत) 292 पारियों में 225 छक्के
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

neel

Recommended News

Related News