हॉकी कप्तान मनप्रीत बनने वाले हैं पिता, शेयर की प्यारी सी पोस्ट

punjabkesari.in Friday, Oct 01, 2021 - 11:58 PM (IST)

खेल डेस्क : भारतीय पुरुष हॉकी टीम को टोक्यो ओलंपिक में ब्रोंज मेडल दिलाने वाले कप्तान मनप्रीत सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाल कर जल्द अपने पिता बनने की खबर अपने फैंस को सुना दी है मनप्रीत ने सोशल मीडिया पर पत्नी के साथ एक फोटो शेयर की है जिसके पीछे बैलून लगे हुए हैं साथ ही लिखा है बेबी मंत्री मनप्रीत ने लिखा है कि इस नवंबर में वह और उनकी पत्नी बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं।

मलेशिया में हुई थी पहली मुलाकात

मनप्रीत और इली पहली बार साल 2012 में मलेशिया में हुए सुल्तान ऑफ जौहर कप के दौरान मिले थे। मनप्रीत उस समय भारतीय जूनियर टीम की कप्तानी कर रहे थे। इस टूर्नामेंट के दौरान ही दोनों एक दूसरे से मिलने लगे। धीरे- धीरे इन दोनों की नज़दीकिया बढ़ने लगी और एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए। 

हॉकी के कारण प्यार चढ़ा परवान

इली की मां भी हॉकी खिलाड़ी रह चुकीं हैं। वह मलेशिया की सेना के लिए हॉकी खेला करती थी। अपनी मां को देखकर ही इली का रूझान भी हॉकी के तरफ हो गया और वह मैच देखने के लिए स्टेडियम जाया करती थी। हॉकी के कारण ही मनप्रीत और इली में गहरी दोस्ती हुई जो अब मोहब्बत में बदल। 

धार्मिक रीति रिवाजों के साथ की शादी

दोनों ने ही अपनी शादी को टोक्यो ओलंपिक होने के बाद करने का फैसला किया था। पर कोरोना वायरस के कारण टोक्यो ओलंपिक को एक साल के लिए स्थगित करना पड़ा। इसिलए दोनों ने साल 2020 में दिसबंर में जालंधर में धार्मिक रीति रिवाजों के साथ एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए। इस दौरान कम ही मेहमानों को बुलाया गया था।

Content Writer

Raj chaurasiya