कप्तान मनप्रीत की मां बोलीं- अभी कड़े मुकाबले होना बाकी, हमें जीत की उम्मीद

punjabkesari.in Thursday, Jul 29, 2021 - 10:02 PM (IST)

जालन्धर : टोक्यो ओलिम्पिक में भारतीय हॉकी टीम की अगुवाई मनप्रीत सिंह कर रहे हैं। टीम के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के बाद मनप्रीत के पैतृक घर जालन्धर के मिट्ठापुर में खूब जश्न मना। इस दौरान हॉकी कप्तान की मां मनजीत कौर ने पंजाब केसरी से विशेष बातचीत की। उन्होंने कहा- ओलिम्पिक बड़ा प्लेटफार्म हैं। यहां अच्छा प्रदर्शन करना हर प्लेयर की ख्वाहिश होती है। हमारी टीम अब तक बढिय़ा खेल रही है। असली मुकाबला क्वार्टर फाइनल और सैमीफाइनल में होना है।

उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद हॉकी टीम ने विश्वास जताया है। बेटे के साथ टीम के साथियों ने खूब समर्पण दिखाया है। फिटनैस बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किए गए हैं। मनप्रीत भी लंबे समय से जंक फूड से दूर है। उसे आलू की सब्जी और परांठा बहुत पसंद हुआ करता था। वह मैडल जीतकर आएगा तो चांव से उसको उसका पसंदीदा भोजन बनाकर दूंगी। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया अब तक जितना खेली है उससे हम खुश है। अर्जेंटीना और स्पेन को हराना आसान नहीं होता। टीमें सभी मजबूत हैं। लेकिन हम मैडल से कम की उम्मीद नहीं कर रहे हैं।

बता दें कि आखिरी दो मिनट में दो गोल करने वाली भारतीय टीम ने रियो ओलिम्पिक स्वर्ण पदक विजेता अर्जेंटीना को 3-1 से हराकर टोक्यो ओलिम्पिक की पुरूष हॉकी स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया । पिछले मैच में स्पेन को हराने के बाद भारतीय टीम ने लगातार अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए यह महत्वपूर्ण मुकाबला जीता। अपना पहला ओलिम्पिक खेल रही भारत की ‘युवा ब्रिगेड’ ने इस जीत में सूत्रधार की भूमिका निभाई और भारत को हॉकी में चार दशक बाद ओलिम्पिक पदक जीतने के और करीब पहुंचा दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News