हॉकी इंडिया लीग नीलामी : सबसे महंगे खिलाड़ी बने हरमनप्रीत सिंह, पहले दिन बिकने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट देखें

punjabkesari.in Monday, Oct 14, 2024 - 12:43 PM (IST)

नई दिल्ली : भारतीय हॉकी ओलंपिक पदक विजेता कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने मौजूदा हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी बनने पर उत्साहपूर्ण प्रतिक्रिया व्यक्त की और उन्होंने युवाओं के लिए लीग के महत्व को भी बताया। 

हॉकी इंडिया द्वारा जारी एक वीडियो में हरमनप्रीत ने कहा, 'हरमनप्रीत सिंह इस टीम में शामिल हैं। मैं वास्तव में उत्साहित हूं क्योंकि मुझे पंजाब टीम ने चुना है। हमारी टीम का नाम सूरमा हॉकी क्लब है। मुझे इस बात की भी खुशी है कि एचआईएल वापस आ रही है। यह हमारे युवाओं के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का एक अच्छा अवसर है और हॉकी का भविष्य उज्जवल है। पंजाबी आएंगे ओए (पंजाबी यहां हैं)।' 

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के ओलंपिक पदक विजेता कप्तान हरमनप्रीत सिंह की सेवाएं हॉकी इंडिया लीग (HIL) के आगामी सीजन के लिए सूरमा हॉकी क्लब ने 78 लाख रुपए में हासिल कीं, जिससे वह लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। शानदार ड्रैग-फ्लिकर और सबसे कठिन और तनावपूर्ण क्षणों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी ने सूरमा के साथ करार किया है, अपने कौशल के कारण वह प्रतियोगिता के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने राष्ट्रीय सीनियर टीम के लिए 234 मैचों में 205 गोल किए हैं।

भारतीय उप-कप्तान हार्दिक सिंह की सेवाएं भी यूपी रुद्रस ने 70 लाख रुपए में हासिल कीं। वह पेरिस ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता टीम का भी अहम हिस्सा थे और मैदान पर देश की कई यादगार जीत के सूत्रधार रहे हैं। 142 मैचों में हार्दिक ने 11 गोल किए हैं। संशोधित एचआईएल 2024-25 में 8 पुरुष टीमें और 6 महिला टीमें शामिल होंगी, जो देश की पहली स्टैंडअलोन महिला लीग होगी जो पुरुषों की प्रतियोगिता के साथ-साथ चलेगी। 

2017 में अपने पिछले संस्करण में कलिंगा लांसर्स ने दबंग मुंबई को हराकर खिताब जीता था। लीग 28 दिसंबर को दो स्थानों - झारखंड के रांची में मारंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम और ओडिशा के राउरकेला में बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में खेले जाने वाले मैचों के साथ शुरू होगी। महिला लीग का समापन 26 जनवरी, 2025 को रांची में होगा, जबकि पुरुषों का फाइनल 1 फरवरी, 2025 को राउरकेला में होगा। 

अब तक की शीर्ष 5 सबसे महंगे खिलाड़ी 

हरमनप्रीत सिंह - सूरमा एचसी - 78 लाख रुपए 
अभिषेक - श्राची ररह बंगाल टाइगर्स - 72 लाख रुपए 
हार्दिक सिंह - यूपी रुद्रस - 70 लाख रुपए 
गोंज़ालो पेइलाट - हैदराबाद तूफान - 68 लाख रुपए 
जिप जैनसेन - तमिलनाडु ड्रैगन्स - 54 लाख रुपए

पहले दिन बिकने वाले खिलाड़ी 

सूरमा हॉकी क्लब 
(खर्च - 292 लाख, बचे - 108 लाख) 

दयान कैसीम - 25 लाख - फॉरवर्ड 
गुरजंत सिंह - 19 लाख - फॉरवर्ड 
विवेक सागर प्रसाद - 40 लाख - मिडफील्डर 
हरमनप्रीत सिंह - 78 लाख - डिफेंडर 
जेरेमी हेवर्ड - 42 लाख - डिफेंडर 
गुरिंदर सिंह - 11 लाख - डिफेंडर 
विंसेंट वानास्च - 23 लाख - गोलकीपर 
विक्टर वेगनेज - 40 लाख - मिडफील्डर 
निकोलस डेला टोरे - 14 लाख - डिफेंडर 

तमिलनाडु ड्रैगन्स 
(खर्च - 295 लाख, शेष - 105 लाख) 

डुको टेलगेनकैंप - 36 लाख - फॉरवर्ड 
सेल्वम कार्थी - 24 लाख - फॉरवर्ड 
जिप जानसेन - 54 लाख - डिफेंडर 
अमित रोहिदास - 48 लाख - डिफेंडर
कोथाजीत सिंह - 10 लाख - डिफेंडर
डेविड हार्ट - 32 लाख - गोलकीपर
टॉम क्रेग - 20 लाख - मिडफील्डर
मोरिट्ज लुडविग - 10 लाख - डिफेंडर
थिएस प्रिंज - 18 लाख - मिडफील्डर
मोहम्मद राहील - 26 लाख - मिडफील्डर
नाथन एफ्राम्स - 17 लाख - फॉरवर्ड

यूपी रुद्रस
(खर्च - 276 लाख, शेष - 124 लाख)

ललित कुमार उपाध्याय - 28 लाख - फॉरवर्ड
अल्वारो इग्लेसियस - 12 लाख - फॉरवर्ड
हार्दिक सिंह - 70 लाख - मिडफील्डर
लार्स बाल्क - 40 लाख - डिफेंडर
केन रसेल - 30 लाख - डिफेंडर
सुरेंदर कुमार - 14 लाख - डिफेंडर
टैंगुई कोसिन्स - 10 लाख - फॉरवर्ड
मार्क रेकासेंस - 15 लाख - डिफेंडर
आकाशदीप सिंह - 20 लाख - मिडफील्डर
सिमरनजीत सिंह - 10 लाख - मिडफील्डर
फ्लोरिस वोर्टेलबोअर - 27 लाख - मिडफील्डर

दिल्ली एसजी पाइपर्स
(खर्च - 333.5 लाख, शेष - 66.5 लाख)

शमशेर सिंह - 42 लाख - मिडफील्डर 
राज कुमार पाल - 40 लाख - मिडफील्डर
रोहित - 40 लाख - डिफेंडर
जरमनप्रीत सिंह - 38 लाख - डिफेंडर
वरुण कुमार - 34 लाख - डिफेंडर
पवन - 15 लाख - गोलकीपर
टॉमस सैंटियागो - 10 लाख - गोलकीपर
के विलोट - 10.5 लाख - मिडफील्डर
अंकित पाल - 20 लाख - मिडफील्डर
टॉमस डोमेने - 36 लाख - फॉरवर्ड
पाऊ क्लैप्स - 10 लाख - डिफेंडर 
क्रिस्टोफर रुहर - 18 लाख - मिडफील्डर 
फ्लिन ओगिल्वी - 10 लाख - मिडफील्डर 
निकोलस डी केर्पेल - 10 लाख - फॉरवर्ड 

श्राची रारह बंगाल टाइगर्स 
(खर्च - 324 लाख, शेष - 76 लाख) 

अभिषेक - 72 लाख - फॉरवर्ड 
सुखजीत सिंह - 42 लाख - फॉरवर्ड 
फ्लोरेंट वैन ऑबेल - 25 लाख - फॉरवर्ड 
जुगराज सिंह - 48 लाख - डिफेंडर 
गौथियर बोकार्ड - 18 लाख - डिफेंडर 
हेडन बेल्ट्ज - 13 लाख - डिफेंडर 
रूपिंदर पाल सिंह - 12.5 लाख रुपये - डिफेंडर 
पिरमिन ब्लैक - 25 लाख - गोलकीपर 
लाचलान शार्प - 18 लाख - मिडफील्डर 
जसकरन सिंह - 13.5 लाख - मिडफील्डर
टॉम ग्रैम्बुश - 10 लाख - मिडफील्डर
सैम लेन - 27 लाख - फॉरवर्ड 

वेदांता कलिंगा लांसर्स
(खर्च - 305 लाख, शेष - 95 लाख) 

दिलप्रीत सिंह - 34 लाख - फॉरवर्ड 
बॉबी सिंह धामी - 20 लाख - फॉरवर्ड 
संजय - 38 लाख - डिफेंडर 
मनदीप मोर - 19 लाख - डिफेंडर 
कृष्ण बहादुर पाठक - 32 लाख - गोलकीपर 
अरन ज़ालवेस्की - 27 लाख - मिडफील्डर 
मोइरांगथेम रबीचंद्र - 32 लाख - मिडफील्डर 
थिएरी ब्रिंकमैन - 38 लाख - फॉरवर्ड 
एनरिक गोंजालेज - 10 लाख - मिडफील्डर 
अलेक्जेंडर हेंड्रिक्स - 23 लाख - डिफेंडर 
आर्थर वैन डोरेन - 32 लाख - डिफेंडर

हैदराबाद तूफान
(खर्च - 300 लाख, शेष - 100 लाख)

शिलानंद लाकड़ा - 21 लाख - फॉरवर्ड
नीलकंठ शर्मा - 34 लाख - मिडफील्डर
गोंजालो पेइलट - 68 लाख - डिफेंडर
सुमित वाल्मीकि - 46 लाख - डिफेंडर
जीन-पॉल डैनबर्ग - 27 लाख - गोलकीपर
जैक वालेस - 26 लाख - मिडफील्डर
टिमोथी डैनियल - 28 लाख - फॉरवर्ड
टेरेंस पीटर्स - 10 लाख - फॉरवर्ड
मैथ्यू डॉसन - 10 लाख - डिफेंडर
आर्थर डी स्लोवर - 30 लाख - डिफेंडर

टीम गोनासिका 
(खर्च - 304 लाख, शेष - 96 लाख) 

अरिजीत सिंह हुंदल - 42 लाख - फॉरवर्ड
मंदीप सिंह - 25 लाख - फॉरवर्ड 
जीरो हर्टजबर्गर - 21 लाख - फॉरवर्ड 
मनप्रीत सिंह - 42 लाख - मिडफील्डर 
आमिर अली - 34 लाख - डिफेंडर 
नीलम संजीव ज़ेस - 17 लाख - डिफेंडर 
योगेम्बर रावत - 11 लाख - डिफेंडर 
बीरेंद्र लाकड़ा - 10 लाख - डिफेंडर 
सूरज करकेरा - 22 लाख - गोलकीपर 
ओली पायने - 15 लाख - गोलकीपर 
विष्णुकांत सिंह - 20 लाख - मिडफील्डर 
टॉम बून - 26 लाख - फॉरवर्ड 
टिमोथी हावर्ड - 20 लाख - डिफेंडर


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News