हॉकी इंडिया रविंदर सिंह सोढी के निधन पर जताया शोक

punjabkesari.in Wednesday, May 12, 2021 - 06:54 PM (IST)

नई दिल्ली : हॉकी इंडिया ने पूर्व राष्ट्रीय हॉकी अंपायर रविंदर सिंह सोढी के निधन पर शोक जताया है। उनका यहां बुधवार को कोरोना जटिलताओं के कारण निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे। हॉकी इंडिया की तरफ से दिवंगत रविंदर के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्रों निंगोंबम ने शोक संदेश में कहा- हम रविंदर के निधन की खबर सुनकर बेहद दुखी हैं। उनके निधन से हॉकी बिरादरी को झटका लगा है। दुख की इस घड़ी में हम उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।

उल्लेखनीय है कि पूर्व राष्ट्रीय हॉकी अंपायर और तकनीकी अधिकारी रविंदर ने कई शीर्ष घरेलू हॉकी प्रतियोगिताओं में भाग लिया था। वहीं उन्होंने 1988 में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हॉकी गोल्ड कप लखनऊ में भी अंपायरिंग की थी।

Content Writer

Jasmeet