हॉकी इंडिया के पैनल में 126 नए अंपायर और तकनीकी अधिकारी शामिल

punjabkesari.in Monday, May 24, 2021 - 03:17 PM (IST)

नई दिल्ली : हॉकी इंडिया ने अपने पैनल में 126 नए अंपायर और तकनीकी अधिकारी शामिल किए हैं जो सब जूनियर और जूनियर वर्गों में होने वाले घरेलू टूर्नामेंटों में अपनी सेवाएं देने के पात्र होंगे। अंपायर और तकनीकी अधिकारियों (जजों) का चयन सितंबर 2020 से इस साल मार्च तक दो चरण की आनलाइन कार्यशालाओं के बाद किया गया। इस सूची में कुल 60 जज (21 महिला और 39 पुरुष) तथा 66 अंपायर (16 महिला और 50 पुरुष) जोड़े गए हैं।

चयनित उम्मीद्वार हाकी इंडिया से मान्यता प्राप्त सब जूनियर और जूनियर वर्ग के टूर्नामेंटों के लिए नियुक्ति के पात्र बन गए हैं। उनके पास एशियाई हॉकी महासंघ की वर्तमान आनलाइन शिक्षा कार्यशाला में हिस्सा लेने का मौका भी होगा। इन 126 उम्मीद्वारों का चयन उन 227 प्रतिभागियों में से किया गया जिन्हें हॉकी इंडिया ने शुरुआती सूची में चुना था।

Content Writer

Jasmeet