हॉकी ओलंपियन इनाम उर रहमान को मप्र ‘लाइफटाइम अचीवमेंट’ पुरस्कार

punjabkesari.in Saturday, Aug 29, 2020 - 05:19 PM (IST)

भोपाल : ओलिम्पिक हॉकी खिलाड़ी इनाम-उर-रहमान को मध्यप्रदेश सरकार ने ‘लाइफटाइम अचीवमेंट’ पुरस्कार के लिए चयनित किया है। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा शुक्रवार शाम को प्रदेश के खिलाडिय़ों, प्रशिक्षकों एवं खेल से जुड़ी हस्तियों को खेलों में किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राज्य-स्तरीय खेल पुरस्कारों की घोषणा की गई।

संचालक खेल पवन कुमार जैन ने बताया कि वर्ष 2019 के लिये भोपाल के ओलम्पियन हॉकी खिलाड़ी इनाम-उर-रहमान का नाम ‘लाइफ टाइम एचीवमेंट’ पुरस्कार के लिये चुना गया है। यह पुरस्कार वर्ष 2002 से प्रारंभ किया गया था। यह पुरस्कार ऐसी खेल हस्ती को दिया जाता है, जिसने प्रदेश के खेलों के विकास एवं प्रोत्साहन के लिए जीवन पर्यन्त योगदान दिया हो। खेल संचालक ने बताया कि एकलव्य पुरस्कार, विक्रम पुरस्कार और विश्वामित्र पुरस्कार के लिए भी खिलाडिय़ों को चुना गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News