मुंबई में भारी बारिश के बाद भारतीय हॉकी खिलाड़ी के घर में भरा पानी, मुख्यमंत्री से मांगी मदद

punjabkesari.in Thursday, Aug 06, 2020 - 09:44 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: ​​​​​​ भारतीय टीम से बाहर चल रहे हॉकी खिलाड़ी युवराज वाल्मीकि को बुधवार को अजीब समस्या का सामना करना पड़ा जब मुंबई में भारी बारिश के कारण उनके घर में पानी भर गया। युवराज ने अपने ट्विटर हैंडल पर वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्हें अपने फ्लैट के ड्राइंग रूम से टखने तक भरे पानी को बाहर निकालते हुए देखा जा सकता है। 


युवराज ने इस 28 सेकेंड के वीडियो में बृह्न्न मुंबई नगर निगम के अलावा महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे से भी मदद मांगी। मुंबई और इसके आसपास के क्षेत्र में ‘बेहद तेज बारिश' के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। तीस साल के युवराज नीदरलैंड के द हेग में 2014 विश्व कप में खेलने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे।


वहीं, स्थानीय मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि मुंबई और उपनगरीय इलाकों में प्रतिघंटे 30 से 50 मिमी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बुधवार शाम छह बजे एक अलर्ट जारी किया, जिसमें कहा गया है कि 70 से 80 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है और यह अगले तीन चार घंटों में यह कभी-कभी 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से भी चल सकती है। 
 

neel