हॉकी विश्व कप : भारत और चीन ने खेला 1-1 का ड्रा

punjabkesari.in Tuesday, Jul 05, 2022 - 10:48 PM (IST)

एम्स्टलवीन : वंदना कटारिया के 45वें मिनट में दागे गए गोल की बदौलत भारत ने चीन को महिला हॉकी विश्व कप के पूल बी मुकाबले में मंगलवार को 1-1 के ड्रा पर रोक दिया। भारत ने यह लगातार दूसरा ड्रा मैच खेला है। भारत ने इससे पहले इंग्लैंड से 1-1 का ड्रा खेला था। चीन का भी यह दूसरा ड्रा हैं। भारत और चीन दोनों के खाते में दो-दो अंक हैं। चीन ने अपना पहला मैच न्यूजीलैंड से 2-2 से ड्रा खेला था। चीन बेहतर गोल औसत के आधार पर पूल में पहले और भारत दूसरे स्थान पर है।

चीन ने जियाली झेंग के 26वें मिनट में किये गए मैदानी गोल से बढ़त बनायी जबकि भारत ने 45वें मिनट में मिले पेनल्टी कार्नर पर वंदना कटारिया के गोल से बराबरी और राहत हासिल की। इस बराबरी के बाद दोनों टीमें विजयी गोल दागने में असमर्थ रहीं। चीन को हालांकि 3 मिनट शेष रहते पेनल्टी कॉर्नर मिला था लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पाया। चीन ने अंतिम सेकंड में पेनल्टी कार्नर के लिए रेफरल की मांग भी की लेकिन वीडियो अम्पायर ने इसे खारिज कर दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News