Hockey World Cup : फिर होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, देखें पूरा शेड्यूल

punjabkesari.in Wednesday, Mar 18, 2026 - 03:05 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : FIH Hockey World Cup 2026 के लिए ग्रुप्स का ऐलान कर दिया गया है और एक बार फिर भारत और पाकिस्तान की टक्कर देखने को मिलेगी। यह टूर्नामेंट इस साल 15 अगस्त से 30 अगस्त तक Netherlands और Belgium में खेला जाएगा।

भारत को मिला ‘टफ ग्रुप’

भारतीय पुरुष हॉकी टीम को पूल D में रखा गया है, जहां उसे चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के अलावा इंग्लैंड और वेल्स जैसी मजबूत टीमों से भिड़ना होगा। यह ग्रुप काफी चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है। वहीं महिला टीम भी पूल D में है, जहां चीन, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका जैसी टीमों से मुकाबला होगा।

कहां होंगे भारत के मैच?

पुरुष और महिला दोनों भारतीय टीमें अपने सभी ग्रुप मैच Netherlands में खेलेंगी। हालांकि पूरा मैच शेड्यूल अभी जारी नहीं किया गया है।

ड्रा इवेंट और खास बातें

एम्स्टर्डम के Wagener Stadium में आयोजित ड्रॉ इवेंट में कई दिग्गज हॉकी खिलाड़ी शामिल हुए। Tayyab Ikram ने कहा कि यह टूर्नामेंट दुनिया में शांति और एकता का संदेश देने का काम करेगा और दोनों मेजबान देशों का आभार जताया।

मौजूदा चैंपियन कौन?

डिफेंडिंग चैंपियन Germany को पूल B में रखा गया है, जहां बेल्जियम, फ्रांस और मलेशिया जैसी टीमें मौजूद हैं।

सभी ग्रुप्स पर एक नजर

पुरुष वर्ग

Pool A: नीदरलैंड, अर्जेंटीना, न्यूजीलैंड, जापान
Pool B: बेल्जियम, जर्मनी, फ्रांस, मलेशिया
Pool C: ऑस्ट्रेलिया, स्पेन, आयरलैंड, साउथ अफ्रीका
Pool D: इंग्लैंड, भारत, पाकिस्तान, वेल्स

महिला वर्ग

Pool A: नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, चिली, जापान
Pool B: अर्जेंटीना, जर्मनी, USA, स्कॉटलैंड
Pool C: बेल्जियम, स्पेन, न्यूजीलैंड, आयरलैंड
Pool D: चीन, इंग्लैंड, भारत, साउथ अफ्रीका

भारत vs पाकिस्तान: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक कुल 181 मुकाबले खेले गए हैं।

पाकिस्तान जीता: 82
भारत जीता: 67
ड्रॉ: 32; हालांकि वर्ल्ड कप में भारत का पलड़ा भारी है, जहां उसने 5 में से 3 मुकाबले जीते हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News