विराट और अनुष्का की प्रेम कहानी जानें कहां और कैसे हुई थी शुरू

punjabkesari.in Monday, Nov 05, 2018 - 03:13 PM (IST)

नई दिल्लीः  भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं। बहुत कम समय में बड़ी उपलब्धियां हासिल करने वाले कोहली ने बाॅलीवुड हीरोइन अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) को अपना हमसफर चुना। दोनों की जोड़ी देशभर में सबसे लोकप्रिय जोड़ी मानी गई। विराट-अनुष्का ने 2017 में 11 दिसंबर को इटली में शादी की। दोनों के प्यार की कहानी कहां से शुरू हुई, आइए हम आपको बताते हैं।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली डेटिंग का सिलसिला

virat kohli and anushka sharma photos, anushka sharma photo, virat kohli photo,
2013 में एक शैम्पू के ऐड शूट दौरान अनुष्का और विराट मिले थे। इसके बाद दोनों में डेटिंग का सिलसिला शुरू हुआ। 2014 के साउथ अफ्रीका टूर के दौरान तब इन अफवाहों को बल मिला जब अनुष्का जहां इंडियन क्रिकेट टीम ठहरी थी, उस होटल में देखी गईं। इसके बाद मुंबई में विराट कोहली अनुष्का शर्मा को अपनी कार में उनके घर छोड़ते हुए भी नजर आए थे। 

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली हाथों में हाथ डाले नजर आए 

virat kohli and anushka sharma photos, anushka sharma photo, virat kohli photo,
इन सब अफवाहों के बीच विराट कोहली और अनुष्का लगातार अपने रिलेशनशिप छिपा रहे थे। इसी बीच 2014 की फरवरी में दोनों को न्यूजीलैंड की गलियों में हाथों में हाथ डाले देखा गया। तब भी भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर थी, इसके बाद जब अनुष्का श्रीलंका में अपनी फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' की शूटिंग के दौरान गई थी, तब वह विराट को उनके 26 वें जन्म दिवस पर बधाई देने के लिए उदयपुर आई थीं।

विराट के बर्थडे पर अनुष्का का प्यारा-सा ट्वीट वायरल, क्रिकेट दिग्गजों ने भी दी बधाई

कोहली ने शतक लगाकर सरेआम दिया था अनुष्का को फ्लाइंग किस

virat kohli and anushka sharma photos, anushka sharma photo, virat kohli photo,
अफवाहें ज्यादा फैली तो 2014 के अंत में उन्होंने यह घोषणा कर ही दी कि वह एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस दौरान 2014 में ही श्रीलंका के खिलाफ एक मैच दौरान जब विराट कोहली ने शतक लगाया तो दर्शकों के बीच बैठी अनुष्का शर्मा की तरफ उन्होंने फ्लाइंग किस दिया था। तब से यह बात साफ हो गई थी कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। विराट कोहली ने भी खुलकर कहा कि हां, हम किसी से कुछ भी छिपाएंगे नहीं, क्योंकि हम आम इंसान हैं। आम इंसान की तरह हमें अपने रिलेशन को छिपाने की जरूरत नहीं है। 

इसके बाद विराट और अनुष्का कई तरह के विज्ञापन में भी दिखे। विराट और अनुष्का ने मान्यवर के एक विज्ञापन में साथ काम किया। ये विज्ञापन एक शादी की थीम पर आधारित था, जिसमें दोनों एक-दूसरे से प्यार भरे वादे करते नजर आए। उनके विज्ञापन का यह वीडियो काफी वायरल हुआ आैर लोगों ने दोनों को काफी पसंद भी किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rahul

Related News