IND vs NZ 1st ODI: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड पहला वनडे मुकाबला? जानें पूरी डिटेल
punjabkesari.in Tuesday, Nov 03, 2026 - 03:44 PM (IST)
ऑकलैंड: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज के बाद अब वनडे क्रिकेट का रोमांच शुरू होने जा रहा है। दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा। इस मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी से भारतीय फैंस का उत्साह बढ़ गया है। मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे शुरू होगा।
IND vs NZ 1st ODI पूरी जानकारी
समय: बुधवार 4 नवंबर, सुबह 7:30 बजे (भारतीय समय के मुताबिक)
मैदान: ऑकलैंड स्थित ईडन पार्क
सीधा प्रसारण: Sony Sports Network
लाइव स्ट्रीमिंग: SonyLIV
कहां खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का पहला वनडे?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मुकाबला 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा। स्थानीय समयानुसार मैच दोपहर 3 बजे, जबकि भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे शुरू होगा। मुकाबले का टॉस सुबह 7 बजे होगा। भारत में फैंस इस मैच का सीधा प्रसारण Sony Sports Network पर देख सकेंगे, जबकि मोबाइल और ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV पर उपलब्ध होगी।
2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी के लिहाज से अहम सीरीज
भारत के लिए यह पांच मैचों की वनडे सीरीज आगामी 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। टीम मैनेजमेंट इस सीरीज के जरिए खिलाड़ियों के प्रदर्शन, टीम संयोजन और बल्लेबाजी-गेंदबाजी के संतुलन को परखना चाहेगा। युवा खिलाड़ियों के पास भी इस दौरे पर अपनी जगह मजबूत करने का अच्छा मौका होगा।
भारत और न्यूजीलैंड की पूरी टीम
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अंशुल कंबोज, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन, कुलदीप यादव और नमन धीर।
न्यूजीलैंड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), टिम सीफर्ट, हेनरी निकोल्स, टॉम लैथम (विकेटकीपर), विल यंग, ग्लेन फिलिप्स, डैरिल मिचेल, माइकल ब्रेसवेल, जैकब डफी, काइल जैमीसन, मैथ्यू फिशर, मैट हेनरी, ब्लेयर टिकनर और नाथन स्मिथ।

