ऑस्ट्रेलिया के गोल्फ कोर्स में विशाल केकड़ा घुसा, वीडियो वायरल

punjabkesari.in Wednesday, Jan 05, 2022 - 05:55 PM (IST)

खेल डैस्क : सोशल मीडिया पर बालों को झकझोरने वाला वीडियो वायरल हो गया है। यह वीडियो ऑस्ट्रेलिया में क्रिसमस द्वीप पर फिल्माया गया है जहां गोल्फ खेलते प्लेयर्स को एक विशालकाय केकड़ा देखने को मिला। यह इतना विशाल था कि इसने गोल्फ किट ही तोड़ दी। सोशल मीडिया पर अपलोड यह वीडियो खूब शेयर हो रही है। गोल्फर पॉल बुहनेर ने बताया कि वह छठा होल खेल रहे थे तभी उसे यह केकड़ा दिखाई दिया। इसे 2020 में भी देखा गया था लेकिन यह अब काफी बड़ा हो चुका है। 

बहरहाल, वीडियो में दिखाई देता है कि केकड़ा गोल्फ किट से चिपका हुआ है। एक व्यक्ति इसे अलग करने की कोशिश करता है लेकिन सफल नहीं हो पाता। इस दौरान केकड़ा एक स्टिक को अपने पंजों में फंसाकर तोड़ देता है। वीडियो को पॉल की पत्नी केरी बुहनेर ने भी यूट्यूब पर अपलोड किया। उन्होंने लिखा- क्रिसमस द्वीप पर गोल्फ खतरनाक हो सकता है। मेरे पति पॉल बुहनर ने इस अद्भुत नजारे को क्रिसमस आइलैंड पर फ्राइडे मेन्स गोल्फ के दौरान फिल्माया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Related News