''मुझे नहीं पता'', कपिल देव ने वैभव सूर्यवंशी पर टिप्पणी करने से किया इनकार

punjabkesari.in Sunday, May 03, 2026 - 06:13 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के ओपनिंग बैटर लगातार अपना खींच रहे हैं और इस युवा खिलाड़ी के लिए आसमान ही सीमा है। यह बाएं हाथ का बैटर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 सीजन में रनों की झड़ी लगाए हुए है। ऐसे में यह सवाल उठना लाजमी है कि क्या अब उसे इस साल के आखिर में आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली T20I सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल करने का समय आ गया है? 1983 विश्व कप विजेता कपिल देव को जब इस ओपनिंग बैटर पर टिप्पणी करने के लिए कहा गया तो वह इससे बचते नजर आए। 

उन्होंने कहा कि उन्हें इस पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है, क्योंकि वह हर दिन खेल को बारीकी से नहीं देखते, बल्कि सिर्फ टेलीविज़न पर मैच देखते हैं। उन्होंने कहा कि सुनील गावस्कर और रवि शास्त्री इस पर टिप्पणी करने के लिए ज़्यादा सही लोग होंगे। कपिल देव ने पत्रकारों से कहा, 'मुझे नहीं पता, क्योंकि मैंने उसे खेलते हुए नहीं देखा है। मैं भी आप लोगों जैसा ही हूं। टीवी पर जो कुछ भी दिखाया जाता है, मैं उसे ही देखता हूं और उसे समझने की कोशिश करता हूं। मैं घर पर टीवी पर क्रिकेट देखता हूं, इसलिए किसी पर कोई फैसला देना सही नहीं है। जो लोग हर किसी के बारे में बात करते हैं और उन्हें देखते हैं, वे ज़्यादा बेहतर हैं। जैसे सुनील गावस्कर, रवि शास्त्री या हर्षा भोगले; वे मुझसे ज़्यादा बेहतर तरीके से चीज़ों को समझा सकते हैं।' 

IPL 2026 में धूम मचा रहे हैं वैभव सूर्यवंशी 

सूर्यवंशी IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वालें टॉस 5 बल्लेबाजों में चौथे स्थान पर है। उन्होंने 10 मैचों की 10 इनिंग्स में 40.40 की इनिंग से 404 रन बनाए हैं जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उनका शतक सिर्फ 36 गेंदों में आया जिससे उन्होंने इस टूर्नामेंट में किसी भारतीय द्वारा बनाया गया दूसरा सबसे तेज शतक अपने नाम किया। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News