शोएब अख्तर का खुलासा, मैंने हार्दिक को चेताया था कि वह चोटिल हो जाएगा

punjabkesari.in Sunday, Dec 12, 2021 - 04:19 PM (IST)

लाहौर : भारतीय ऑलराउंडर ने लम्बे समय से पीठ दर्द से परेशानी के बाद 2019 में पीठ की सर्जरी करवाई थी। लेकिन इसके बाद से ही वह पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाए हैं और उन्हें टीम से भी बाहर होना पड़ा है। हालांकि पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भारतीय ऑलराउंडर को पहले ही चोट की चेतावनी दी थी जिसे उन्होंने नजरअंदाज कर दिया। 

आकाश चोपड़ा के यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए अख्तर ने खुलासा किया कि उन्होंने हार्दिक के फिटनेस मुद्दों की भविष्यवाणी की थी और क्रिकेटर को भी चेतावनी दी थी। अख्तर ने कहा, मैंने दुबई में जसप्रीत बुमराह और यहां तक ​​कि हार्दिक पांड्या को भी बताया था। वे  दुबले-पतले थे। उनकी पीठ की मांसपेशियां नहीं थीं। अब भी मेरे कंधों के पीछे इतनी अच्छी मजबूत मांसपेशियां हैं। 

अख्तर ने कहा, मैंने उनकी (हार्दिक) पीठ को छुआ, मांसपेशियां वहां थीं लेकिन बहुत पतली थीं। इसलिए मैंने उन्हें चेतावनी दी कि वह घायल हो जाएंगे। लेकिन उन्होंने कहा कि वह बहुत क्रिकेट खेल रहे हैं। ठीक डेढ़ घंटे बाद, वह घायल हो गया। अख्तर ने यह भी कहा कि उन्होंने हार्दिक को अपना मसल्स मास बढ़ाने की सलाह दी थी। पूर्व तेज गेंदबाज ने भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी को फिट रहने के लिए कुछ सुझाव दिए। अख्तर ने कहा भुवनेश्वर को अपने ग्लूट्स, हैमस्ट्रिंग, पीठ के निचले हिस्से और ऊपरी धड़ को मजबूत करना है। शमी को दुबले ऊपरी शरीर की जरूरत है। 

उन्होंने बुमराह को सलाह दी तेज गेंदबाजों को अपनी मांसपेशियों को बनाने की जरूरत है। आप छह इंच की मांसपेशियों के साथ एक सीरीज में जाते हैं और सीरीज के बाद दो इंच के साथ लौटते हैं क्योंकि मांसपेशियों का नुकसान होता है। इसलिए आपको यह तय करने की आवश्यकता है कि कितना आपको दौड़ने की जरूरत है। सप्ताह में 2 बार लंबी दौड़ अपने पैरों पर खुद को हल्का रखने के लिए पर्याप्त हैं। लेकिन अगर आप जानते हैं कि आप एक विस्फोटक तेज गेंदबाज हैं तो आप स्लेज रनिंग जैसे विशिष्ट प्रशिक्षण करते हैं। 

Content Writer

Sanjeev