ICC Player of the Month : कोहली पहली बार अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट, इन 2 दिग्गजों से मिल रही है टक्कर

punjabkesari.in Thursday, Nov 03, 2022 - 01:36 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: आईसीसी ने अक्तूबर महीने के सर्वश्रेष्ठ प्लेयर अवॉर्ड (प्लेयर ऑफ़ द मंथ) के लिए नॉमिनेट खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। टी20 विश्व कप में शानदार बल्लेबाजी के चलते भारतीय दिग्गज विराट कोहली को भी इस अवॉर्ड के लिए पहली बार नॉमिनेट किया गया है। पिछले साल शुरू हुए इस अवॉर्ड के बाद कोहली की फॉर्म निराशजनक रही थी, लेकिन कोहली पिछले कुछ महीनों से अपने पुराने रंग में दिखाए दे रहे हैं और वह मैच दर मैच ताबड़तोड़ पारियां खेल रहे हैं और टीम की जीत में योगदान दे रहे हैं, जिसके चलते पहली बार उनका नाम इस सूची में शामिल किया गया है। कोहली को इस खिताब के लिए अन्य दो खिलाड़ियों दक्षिण-अफ्रीका के डेविड मिलर और जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा से टक्कर मिल रही है।

 

ICC Men's T20 World Cup: Virat Kohli becomes second highest run-scorer in  tournament's history- The New Indian Express

 

विराट कोहली ने पिछले महीने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप में 51 गेंदों में अपनी शानदार 82 रन की पारी के चलते भारत को जीत दिलाई। इससे अगले मैत में कोहली ने नीदरलैंड के खिलाफ 44 गेंदों में नाबाद 62 रन की पारी खेली। इसके अलावा कोहली ने महीने की शुरुआत में गुवाहाटी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सिर्फ 28 गेंदों में नाबाद 49 रनों  की शानदार पारी खेली थी। कुल मिलाकर, कोहली ने 150.73 की शानदार स्ट्राइक-रेट के साथ अक्टूबर महीने में 205 टी20 रन बनाए हैं।

डेविड मिलर और सिकंदर रजा से है टक्कर

डेविड मिलर (दक्षिण अफ्रीका)     

IND vs SA T20 World Cup 2022 Highlights: David Miller, Aiden Markram shine  as South Africa beat India by 5 wickets | Cricket News | Zee News                                                                                                                                                                            

डेविड मिलर इस साल शानदार फॉर्म का गुजर रहे हैं और उन्होंने अक्टूबर में इसे एक पायदान ऊपर उठाया। मिलर ने महीने की शुरुआत गुवाहाटी में भारत के खिलाफ एक टी20 मैच में 47 गेंदों में नाबाद 106 के रन की पारी खेली, लेकिन इस मैच में उनकी टीम को हार मिली। इसके बाद टी20 विश्व कप में मिलर ने इस हार का बदला लेते हुए नाबाद 59 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। इन दोनों पारियों के बीच मिलर ने भारत के खिलाफ एकदिवसीय मैच में भी नाबाद 75 रन की एक और उत्कृष्ट पारी खेली। कुल मिलाकर, मिलर ने पिछले महीने संयुक्त रूप से एकदिवसीय और टी20 में सात पारियां खेली और उनमें से छह में वह नाबाद रहे।

कुल मिलाकर अक्तूबर महीने में मिलर ने 146.37 जबरदस्त औसत के साथ 303 रन बनाए हैं, जिसके चलते उन्हें इस अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है।

सिंकदर रजा (जिम्बाब्वे)             

Sikandar Raza breaks Kohli's T20I record                                                                                                                                                                   

अनुभवी ऑलराउंडर सिंकदर रजा ने अक्टूबर में जिम्बाब्वे के लिए कुछ शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन दिखाया। रज़ा ने अपनी शानदार फॉर्म को टी20 विश्व कप में आगे बढ़ाया और दुनिया को दिखाया कि वह क्या करने में सक्षम हैं। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ अपने टी20 विश्व कप के पहले मैच में सनसनीखेज प्रदर्शन के साथ अक्तूबर महीने की शुरुआत की। रज़ा ने केवल 47 गेंदों में 82 रनों की पारी खेली और मैच में बाद में गेंदबाजी के दौरान 22 रन देकर 1 विकेट चटकाई, जिससे जिम्बाब्वे को मैच में जीत मिली। उन्होंने स्कॉटलैंड के खिलाफ एक और शानदार ऑलराउंड शो दिया,क्योंकि उन्होंने 23 गेंदों में 40 रन बनाए और फिर गेंद के साथ भी 1 चटकाकर मात्र 20 रन दिए।

रजा वेस्टइंडीज और पाकिस्तान जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ बल्ले से ज्यादा कुछ नहीं कर सके, लेकिन उन्होंने गेंद के साथ एक बड़ी भूमिका निभाई, क्रमशः वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 3/19 और 3/25 के आंकड़े दर्ज किए। पाकिस्तान के खिलाफ उनके जबरदस्त स्पेल ने जिम्बाब्वे को इतने बड़े स्तर पर यादगार जीत हासिल करने में मदद की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ramandeep Singh

Recommended News

Related News