ICC T-20 रैंकिंग में एडन मारक्रम का बढ़ा कद, बाबर आजम पहले नंबर पर

punjabkesari.in Wednesday, Nov 10, 2021 - 06:27 PM (IST)

खेल डैस्क : आई.सी.सी.टी-20 बल्लेबाजी रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका के एडन मारक्रम ने टी-20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन कर बढिय़ा पोजीशन हासिल कर ली है। मारक्रम के अब 796 अंक हो गए हैं। इसी तरह न्यूजीलैंड के ड्वेन कॉनवे की भी टॉप-10 में एंट्री हो गई है। वह सातवें स्थन पर हैं। पहले नंबर पर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम बने हुए हैं। टी-20 विश्व कप में 4 अर्धशतक लगाने के कारण वह इंगलैंड के दाविद मलान से काफी आगे निकल गए हैं। 

आई.सी.सी. टी-20 बल्लेबाजी रैंकिंग
1. बाबर आजम, पाकिस्तान (839)
2. दाविद मलान, इंगलैंड (800)
3. एडन मारक्रम, द. अफ्रीका (796)
4. एरोन फिंच, ऑस्ट्रेलिया (732)
5. केएल राहुल, भारत (727)
6. मोहम्मद रिजवान, पाकिस्तान (718)
7. ड्वेन कॉनवे, न्यूजीलैंड (700)
8. विराट कोहली, भारत (698)
9. जोस बटलर, इंगलैंड (674)
10. रासी वेन दूसें, द. अफ्रीका (669)

Content Writer

Jasmeet