IPL 2026: ''अगर MI के खिलाफ MS Dhoni वापसी करते हैं, तो यह बहुत स्पेशल होगा।'': आदित्य तारे

punjabkesari.in Wednesday, Apr 22, 2026 - 01:17 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज MS Dhoni की वापसी को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। मुंबई इंडियंस के पूर्व बल्लेबाज Aditya Tare का मानना है कि धोनी का हालिया अभ्यास सत्र उनकी फिटनेस में सुधार का बड़ा संकेत है और वह जल्द मैदान पर वापसी कर सकते हैं।

छह मैचों से बाहर थे धोनी

पिंडली (काफ) की चोट के कारण धोनी पिछले छह मुकाबलों से बाहर थे। हालांकि हाल ही में उन्होंने करीब एक घंटे तक नेट्स में बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग दोनों का अभ्यास किया, जो उनकी रिकवरी का अहम संकेत माना जा रहा है।

नेट्स में पहली बार की विकेटकीपिंग

आदित्य तारे ने बताया कि उन्होंने पहली बार इस सीजन में धोनी को नेट्स में विकेटकीपिंग करते देखा। तारे ने कहा, 'मैं प्रैक्टिस देख रहा था और मुझे सबसे ज्यादा हैरानी इस बात से हुई कि माही भाई विकेटकीपिंग कर रहे थे। मैंने उन्हें पहले कभी नेट्स में कीपिंग करते नहीं देखा।'

पूरी फिटनेस की ओर बढ़ रहे हैं धोनी

तारे के मुताबिक, धोनी ने हेलमेट, पैड्स और ग्लव्स के साथ पूरा सत्र किया, जिससे साफ है कि वह मैच फिटनेस को टेस्ट कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि धोनी पहले सिर्फ बल्लेबाजी या हल्की ट्रेनिंग करते थे, लेकिन इस बार उनका पूरा एक्टिव रहना वापसी के करीब होने का संकेत है।

MI के खिलाफ वापसी हो सकती है खास

तारे ने उम्मीद जताई कि अगर MS Dhoni मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैदान पर उतरते हैं, तो यह फैंस के लिए बेहद खास पल होगा। उन्होंने कहा, 'अगर वह MI के खिलाफ वापसी करते हैं, तो यह बहुत स्पेशल होगा।'

CSK को मिलेगा बड़ा बूस्ट

धोनी की संभावित वापसी से Chennai Super Kings को बड़ा फायदा मिल सकता है। उनका अनुभव और नेतृत्व टीम को मजबूती देगा, खासकर बड़े मुकाबलों में जहां दबाव ज्यादा होता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News