महेंद्र सिंह धोनी के बड़े वाले फैन हैं तो आपको भी पता होनी चाहिए उनकी ये बातें

punjabkesari.in Sunday, Jul 07, 2019 - 12:04 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत ही नहीं बल्कि विश्व भर में करोंड़ों लोगों के दिलों पर राज करने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) 7 जुलाई को अपना 38वां जन्मदिन मनाएंगे। मिडल क्लास फैमिली से निकलकर दौलत और शौहरत की बुलंदियों पर पहुंचने वाले धोनी किसी सैलिब्रिटी से कम नहीं हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि धोनी किसके फैन हैं, क्रिकेट के अलावा उनके और कौन-कौन से पसंदिदा खेल हैं। अगर आप धोनी के फैन हैं तो आपको उनकी इन बातों के बारे में भी जरूर पता होना चाहिए। आइए जानते हैं इनके बारे में - 

महेंद्र सिंह धोनी किसके फैन है 

1. धोनी के तो बहुत सारे फैन्स हैं लेकिन धोनी सचिन तेंदुलकर, बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन और सिंगर लता मंगेशकर के बड़े वाले फैन हैं।

महेंद्र सिंह धोनी के दोस्त कौन है 

2. धोनी के दोस्तों की लिस्ट में कुछ बाॅलीवुड स्टार्स का नाम भी है जिसमें बिपाशा बसु और जॉन अब्राहम दो खास नाम हैं। धोनी जॉन से काफी इम्प्रेस थे और क्रिकेट करियर की शुरुआत में उन्होंने अब्राहम की तरह ही लम्बे बाल भी रखे थे। 

महेंद्र सिंह धोनी को कितने अवार्ड मिले 

 

3. धोनी को कई सारे अवार्ड्स मिल चुके हैं लेकिन वह ऐसे एक मात्र खिलाड़ी हैं जिन्हें दो बार आईसीसी ओडीआई प्लेयर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिल चुका है।

महेंद्र सिंह धोनी को क्रिकेट के अलावा कौन सा खेल पसंद है

4. वैसे तो धोनी को बचपन से ही क्रिकेट से लगाव रहा है लेकिन अगर इनके अलावा उन्हें कोई और खेल खेलना पसंद है तो उसमें फुटबॉल और बैडमिंटन का नाम मुख्य है। 

महेंद्र सिंह धोनी के पसंदीदा एक्टर 

5. कॉमेडी और एक्शन फिल्में देखने के शौकिन धोनी बिग बी यानि अमिताब बच्चन के बड़े वाले फैन हैं और लगभग उनकी सभी फिल्में देखते हैं।

महेंद्र सिंह धोनी स्टाइल 

6. अकसर लोगों का ये मानना होता है कि पैसे के साथ इंसान स्टाइलिश दिखने लगता है लेकिन जहां तक धोनी की बात है तो वह बचपन से ही स्टाइलिश थे। इसका अंदाजा उनकी स्कूल की एक फोटो को देखकर लगाया जा सकता है जिसमें अपने दोस्तों के साथ खड़े धोनी सनग्लासेस लगाकर फोटो खिंचवा रहे हैं और उनका अंदाज सबसे अलग ही है।

Sanjeev