IGPL गोल्फ: ओलंपियन माने, सोनी और शाह संयुक्त बढ़त पर
punjabkesari.in Thursday, Apr 16, 2026 - 04:42 PM (IST)
जोहानिसबर्ग : ओलंपियन उदयन माने, मिलिंद सोनी और मानव शाह ने यहां IGPL इनविटेशनल साउथ अफ्रीका गोल्फ टूर्नामेंट के पहले दौर में समान सात अंडर 65 का स्कोर बनाकर संयुक्त बढ़त हासिल की। यह तीनों खिलाड़ी पिछले साल के आईजीपीएल रैंकिंग विजेता पुखराज सिंह गिल (66) से एक शॉट आगे हैं।
गगनजीत भुल्लर, करनदीप कोचर और सार्थक छिब्बर पांच अंडर 67 के स्कोर के साथ संयुक्त पांचवें स्थान पर हैं। पहले दिन के बाद महिला खिलाड़ियों में विधात्री उर्स और वाणी कपूर सबसे आगे हैं। इन दोनों ने पार 72 का स्कोर बनाया। दोनों ने दो-दो बर्डी और दो-दो बोगी लगाईं।

